Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026

    सात माह की गर्भवती पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, चाकू से किये कई वार

    July 5, 2026

    CG: लव जिहाद पर बड़ा प्रहार!.. मौलानाओं की मनमर्जी पर सख्ती, सरकार बदल रही मुस्लिमों में निकाह के नियम, पढ़ें कैसे

    July 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » कोयला घोटाला के आरोपी सूर्यकांत तिवारी से मिलने जेल पहुंचे भूपेश बघेल, नहीं मिली अनुमति, तो भड़के
    राजनीति

    कोयला घोटाला के आरोपी सूर्यकांत तिवारी से मिलने जेल पहुंचे भूपेश बघेल, नहीं मिली अनुमति, तो भड़के

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि जेल अधीक्षक के चैंबर में बुलाकर उसे धमकाया और दबाव बनाया कि, सौम्या चौरसिया के जरिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पैसा देने की बात कबूल करूं। उसके इस आरोप के बाद भूपेश बघेल सेंट्रल जेल पहुंचे। मुलाकात के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, मैं विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी से मिलने जेल आया था। लेकिन मुझे सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने दिया गया।

    उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पूर्व मुख्यमंत्री हैं, वर्तमान में विधायक हैं बावजूद उन्हें मिलने नहीं दिया गया, जबकि मिलने को लेकर उन्होंने विधिवत तरीके से आवेदन किया था। भूपेश बघेल ने कहा कि वो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखेंगे। CM को भी पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी देंगे। आपको बता दें कि आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने वकील के माध्यम से कोर्ट में लिखित शिकायत दी है।

    लेटर में लिखा है कि, जब वकील मुलाकात के लिए जेल गए थे तो आवेदक ने बताया कि, 8 सितंबर, रविवार को जेल अधीक्षक कार्यालय में बुलाया गया था। वहां उन्हें धमकाया गया और भूपेश बघेल का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया। सूर्यकांत तिवारी ने ये भी आरोप लगाया है कि जिन कारोबारी और अफसरों पर घोटाले का आरोप लगा है, उन्हें बुलाकर इसी तरह से दवाब बनाया जाता है। पूछताछ के दौरान अपराधियों की तरह व्यवहार करते हैं। डर से ये कारोबारी और अफसर शिकायत नहीं कर रहे हैं। कारोबारी तिवारी को अपने और परिवार के अन्य सदस्यों को खतरा होने की शिकायत भी की है।

    Post Views: 585
    Bhilai Bhupes baghel BJP breaking news Cg news chhattisgarh Congress Dr. Bhupes Baghel Durg Highcort Hindi Khabar Hindi News Karobar Karobari Koyala Ghotala Latest Khabar Latest news Patan Political Raipur Rajya Sarkar Say Sarkar Suprimcort Suryakant Tiwari Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026

    सात माह की गर्भवती पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, चाकू से किये कई वार

    July 5, 2026

    CG: लव जिहाद पर बड़ा प्रहार!.. मौलानाओं की मनमर्जी पर सख्ती, सरकार बदल रही मुस्लिमों में निकाह के नियम, पढ़ें कैसे

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    By DabangJuly 5, 20260

    रायपुर:- शुरुआती बारिश ने ही राजधानी के ना सिर्फ सड़कों का बल्कि रेलवे स्टेशन का…

    सात माह की गर्भवती पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, चाकू से किये कई वार

    July 5, 2026

    CG: लव जिहाद पर बड़ा प्रहार!.. मौलानाओं की मनमर्जी पर सख्ती, सरकार बदल रही मुस्लिमों में निकाह के नियम, पढ़ें कैसे

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम कांड; सास से बोली बहू, आपका बेटा बाथरूम में दफन है; यूं खोला खौफनाक खेल

    July 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.