आरंग/सोमन साहू : भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से चल रहे महासंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजयुमो की तरफ से आरंग के आई टी आई संस्थान मे नवमतदाता अभियान चलाया गया l इस दौरान 18 वर्ष उम्र के छात्र छात्राओं को आनलाइन वेब साइट के Www.Dotook.in के माध्यम से नवमतदाता रजिस्ट्रेशन करने तथा 7820078200 नम्बर पर मिसकॉल कर जोड़ने का कार्य किया गया I इस ऐसे छात्र छात्रा जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है उन लोगों का पंजीकरण कराया गया। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोग बखूबी जानते हैं। सभी लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इस दौरान युवा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य संजय जलक्षत्री,जिला विशेष आमंत्रित सदस्य रितेश साहू, नन्दकुमार ढीढी, रितेश खेलवार, तोरण साहू, कुलेश्वर लोधी,सूरज साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

