Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निज सचिव राजेंद्र दास की पत्नी का सड़क पर जन्मदिन मनाया गया. 9 अक्टूबर को यह बर्थडे सेलिब्रेशन मनाया गया. अब इस केस में पुलिस के पास शिकायत की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. कांग्रेस ने इस पूरी घटना पर सवाल खड़े किए हैं और इसे हाईकोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन बताया है. इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना 9 अक्टूबर, गुरुवार की बताई…
औरैया:- यूपी के औरैया में शनिवार की दोपहर एक आइसक्रीम में मरा हुआ मेंढक निकलने से हंगामा मच गया। एक ग्राहक ने ठेला से आइसक्रीम खरीदी थी, जिसमें मरा हुआ मेंढक निकल आया। यह देखकर सब घबरा गए। उन्होंने तुरंत ही ठेला संचालक को इसकी जानकारी दी। उसने हंगामा होता देख फैक्ट्री मालिक को ठीकरा फोड़ दिया। ग्राहक के साथ कई और लोगों ने फैक्ट्री मालिक को इसकी जानकारी दी। भीड़ का गुस्सा देखकर उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसके बाद मामला रफा हो गया। कंचौसी क्षेत्र के मधवापुर गांव के विपिन कुमार ने परिवार के लिए ठेले से…
रीवा। रीवा में परियोजना अधिकारी के साथ लूट की घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने उन्हें गन पॉइंट पर बंधक बनाकर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए और एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना रीवा प्रयागराज मार्ग पर देर रात हुई। बदमाशों ने कार लावारिस छोड़ दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रीवा में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दीपक मिश्रा के साथ लूट की घटना ने सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए गन पॉइंट का इस्तेमाल…
बलरामपुर:- बलरामपुर जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं, लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई. आज सुबह पति ने तालाब में शव तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है. .जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है. वह दोनों शनिवार सुबह से लापता थीं खोजबीन के बाद पति ने थाने में इसकी सूचना दी. रविवार सुबह जब…
कोंडागांव :- जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां 11 साल की बच्ची का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बच्ची माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, वह कक्षा पांचवी की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब छात्राओं को भोजन के लिए बुलाया जा रहा था, तब चंपा हॉस्टल के कमरे में टाई से फांसी के फंदे पर झूलती मिली। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने पहले छात्रा को बेहोश बताया और घटना की वास्तविक सूचना देने…
कोरबा:- जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैगा में शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। शराब के नशे में एक ट्रक चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक संतराम यादव ट्रक चालक था और अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार के साथ झगड़ा करता था। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके चलते गुस्से में संतराम ने पत्नी की जान ले ली और बाद में खुद भी आत्महत्या…
नवा रायपुर में 28 से 30 नंवबर तक आयोजित होगा 60वां DG Conference, PM मोदी सहित ये दिग्गज होंगे शामिल
रायपुर:- नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक 60 वीं डीजी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के लगभग 250 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मितव्ययिता को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। होटल या निजी भवनों की बजाय कार्यक्रम और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था केवल शासकीय भवनों में की जाएगी। इस निर्देश के बाद जिला व पुलिस प्रशासन रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी भवनों के चयन में जुट गया है। पुलिस अधिकारियों…
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। सतना से रेफर होकर आई दीपा गुप्ता पत्नी राजकुमार गुप्ता 36 वर्ष के परिजनों ने डॉक्टरों पर दो दिनों तक इलाज न करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। गत शनिवार को घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि महिला की हालत पहले से ही गंभीर थी। 2…
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हो गयाहै। इस बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्टर मौजूद हैं। वहीं मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ कांफ्रेंस के दौरान उपस्थित हैं। कांफ्रेंस के दौरान हर विभागों की बारी-बारी से मुख्यमंत्री फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ये कांफ्रेंस सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा कर रहे हैं। खाद्य विभाग की समीक्षा के साथ कांफ्रेंस की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने आगामी धान खरीदी…
रायपुर :- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में आगामी धान खरीदी, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जिलों की प्रशासनिक तैयारियों पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी और किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिला कलेक्टर सीधे जिम्मेदार होंगे। धान खरीदी की तैयारी पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में धान…
