Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: मुख्यमंत्री की दो टूक, धान खरीदी में मिली गड़बड़ी, तो कलेक्टर पर गिरेगी गाज, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बढ़ेगी चौकसी
    Raipur

    CG: मुख्यमंत्री की दो टूक, धान खरीदी में मिली गड़बड़ी, तो कलेक्टर पर गिरेगी गाज, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बढ़ेगी चौकसी

    DabangBy DabangOctober 12, 2025Updated:October 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में आगामी धान खरीदी, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जिलों की प्रशासनिक तैयारियों पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी और किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिला कलेक्टर सीधे जिम्मेदार होंगे।

    धान खरीदी की तैयारी पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

    मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में धान खरीदी की तैयारियों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि “किसानों का एक-एक दाना धान सरकार खरीदेगी”, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, सुगमता और जवाबदेही के साथ होनी चाहिए। संवेदनशील खरीदी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, साथ ही यह भी कहा गया कि प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों में जाकर निगरानी सुनिश्चित करें।

    इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बढ़ेगी चौकसी

    धान खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और निगरानी को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इन सेंटरों के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे किसी भी गड़बड़ी या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

    अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों पर विशेष निगरानी

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ की सीमाओं से लगे राज्यों से अवैध रूप से धान के आवागमन को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया जाए। सीमा चौकियों पर पुलिस, खाद्य विभाग और मार्कफेड के अधिकारियों को संयुक्त रूप से तैनात करने की बात कही गई, ताकि अवैध परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके।

    किसान पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश

    बैठक में किसान पंजीयन पोर्टल की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में शत-प्रतिशत किसान पंजीयन समय पर पूरा किया जाए। जिन जिलों में पंजीयन की प्रगति धीमी है, उनसे मुख्यमंत्री ने आगे की कार्ययोजना मांगी।
    उन्होंने दूरस्थ और वनाच्छादित क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या वाले इलाकों में विशेष शिविर लगाकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के लिए विशेष प्रावधान

    मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTGs) के किसानों का पंजीयन सुगमता से किया जाए। इसके लिए जिलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रह जाए।

    मुख्यमंत्री की प्राथमिकता – योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

    धान खरीदी की समीक्षा के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने राज्य की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और परिणाममुखी दृष्टिकोण अपनाया जाए।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार किसानों, श्रमिकों और गरीब परिवारों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता से संवाद बढ़ाने और समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता दिखाने की सलाह दी।

    Post Views: 210
    breaking news Cg news chhattisgarh CM Say Collector Dhan kharidi Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today big news Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.