Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
मेष- 15 अक्टूबर, 2025 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. किसी नए काम की शुरुआत के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा. आज सरकारी लाभ होने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर के बाद मन खोया-खोया रहेगा. इससे किसी में आपका मन नहीं लगेगा. इस समय आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. हो सके तो कुछ देर के लिए आराम करें. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे. वृषभ- 15…
उत्तर प्रदेश:- झांसी जिले के मऊरानीपुर कस्बे में एक पति ने कथित रूप से पत्नी को होटल में पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद पति ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि युवक सोनू उर्फ प्रमोद होटल में किसी काम से गया था. उसी दौरान महिला का पति मुकेश आर्य अपने कुछ परिजनों के साथ वहां पहुंचा और पत्नी को युवक के साथ…
रायपुर:- आय से अधिक संपत्ति के केस में EOW ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ चालान पेश किया है. इस चालान में ईओडब्ल्यू ने कोर्ट को अहम जानकारी दी है. EOW ने बताया कि सौम्या चौरसिया के पास 50 करोड़ की अवैध संपत्ति है जो उनकी आय की तुलना में 1872% अधिक है. आय से अधिक संपत्ति का चल रहा केस: राज्य प्रशासनिक सेवा के सौम्या चौरसिया के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था. सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला, डीएमएफ और अन्य मामले में लिप्त रहीं हैं. छत्तीसगढ़ की तत्कालीन उप सचिव रहीं सौम्या…
रायपुर:- नक्सलवाद पर प्रहार जारी है. मंगलवार को माओवादियों की केंद्रीय कमेटी के मेंबर भूपति उर्फ सोनू दादा ने अपने 60 साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. भूपति उर्फ सोनू दादा ने अपने साथ साथियों के साथ सरेंडर छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में की. भूपति उर्फ सोनू दादा जो कि माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर है. उसपर कुल डेढ़ करोड़ का इनाम शासन की ओर से घोषित किया गया था. सरेंडर करने वाले माओवादियों ने अपने 50 हथियार भी पुलिस को सौंपे हैं. डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली सोनू दादा का सरेंडर:…
रांची:- झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात की जानकारी सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रांची के रातू इलाके का है। यहां 9 लोगों ने मिलकर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस वारदात के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल…
जांजगीर-चांपा:- बिलासपुर की मस्तूरी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी शादी की बात को छिपाया था और युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी, अकोला गांव का रहने वाला है। क्या है मामला पुलिस के मुताबिक, युवती की तबियत खराब होने पर वह झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। तब वहां झोलाछाप डॉक्टर ने सम्पर्क बढ़ाया और शादी का झांसा देकर 5 जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने कई बार युवती के साथ…
नई दिल्ली :- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देशभर के 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए भविष्य निधि खाते से आंशिक निकासी को लेकर नए और सरल नियम लागू किए हैं. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया. अब EPFO सदस्य अपने खाते में कुल जमा राशि में से 25% न्यूनतम बैलेंस को छोड़कर 75% तक की रकम बिना किसी जटिल प्रक्रिया के निकाल सकेंगे. अब तक क्या था नियम पहले PF खाते से पूरी निकासी केवल रिटायरमेंट या बेरोजगारी की…
बिलासपुर:- स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सडी व बदबूदार चटनी परोसने व बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में जेडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में बच्चों को मध्याह्न भोजन में सड़े हुए टमाटर और बदबूदार हरी मिर्च की चटनी परोसने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है।…
अजमेर:- आदर्श नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने रिश्तेदार पर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर होटल में रेप करने और वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की ओर से एसपी को मामले की शिकायत दी गई. एसपी के निर्देश पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी. ससुराल पक्ष से आने वाले एक रिश्तेदार कि उस पर बुरी नजर थी. आरोपी ने उसे…
इंदौर :- इंदौर के चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से इसमें सवार 28 से अधिक लोग घायल हो गए. इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच पुलिस और प्रशासन कर रहा है. इस मामले में कलेक्टर ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिए. हादसे में गंभीर घायलों में से 3 ने दम तोड़ा ये सड़क हादसा इंदौर के चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में हुआ, ये इलाका इंदौर से सटे…
