Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
सक्ती: छत्तीसगढ़ के नए जिले सक्ती में चोरों के हौसले बुलंद हैं. यहां देश के बड़े बैंक एसबीआई की एक शाखा में चोरों ने बड़ी चोरी का प्रयास किया लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए. पूरी घटना सक्ती के जैजैपुर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच की है. यहां चोरों ने शौचालय की दीवार में छेद कर बैंक में घुसने की कोशिश की. चोर दीवार में छेद कर शौचालय के अंदर दाखिल हो गए लेकिन शौचालय का दरवाजा बंद होने की वजह से वह बैंक के अंदर नहीं घुस पाए. मंगलवार रात की घटना: सक्ती पुलिस की तरफ…
सुकमा :- जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम तोयपारा में नवाखाई के दौरान विवाद में दो युवकों की मौत हो गई। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि यह मारपीट में बदल गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को तोयनार गांव में नवाखाई का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। इसी दौरान, ग्राम तोयपारा में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी धीरे-धीरे इतनी…
नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक Sudh खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पंकज धी़र के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके अचानक चले जाने से कलाकारों और प्रशंसकों में गहरा दुःख है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किए हैं। एक करीबी ने लिखा – “अलविदा मेरे दोस्त… हम आपको काफी याद करेंगे।” पंकज का यूं अचानक दुनिया से चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा…
पति को ठिकाने लगाओ, वरना जहर खा लूंगा, प्रेमी से 12 साल बड़ी प्रेमिका कर बैठी ऐसी जिद, फिर रची साजिश
उत्तरप्रदेश :- मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके के आलेहदादपुर देवा नगला गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां वीरपाल नाम के किसान की हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी अंशु के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूरी कहानी का खुलासा कर दिया है. आरोपी महिला के पांच बच्चे हैं. वह अपने प्रेमी से 12 साल बड़ी है. पूछताछ में सुनीता ने कबूल किया कि उसके और अंशु के खेत आस-पास हैं. करीब चार महीने…
आजकल भारत में बहुत से लोग नहाते समय साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में कई तरह के साबुन और बॉडी वॉश उपलब्ध हैं, जिनमें तरह-तरह की खुशबू होती है. महिलाएं खास तौर पर बॉडी वॉश का इस्तेमाल करती हैं. आमतौर पर लोग पूरे शरीर पर साबुन या बॉडी वॉश लगाते हैं. हालांकि, महिलाओं को शरीर के सभी हिस्सों पर साबुन नहीं लगाना चाहिए. यह महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए इस बारे में जानना जरूरी है. महिलाओं को शरीर के किन क्षेत्रों में साबुन नहीं लगाना चाहिए NHS.UK के मुताबिक, हमारे शरीर के कई…
कोरबा :- सरकारी नियमों को कैसे ठेंगा दिखाकर मनमानी की जाती है, इसकी बानगी देखनी है…..तो कोरबा चले आइये। यहां एसईसीएल प्रबंधन अपने अधिकारी और कर्मचारियों के लिए 8 से 9 मंजिला उंचे 23 टाॅवर का निर्माण करवा रहा है। लेकिन निर्माण से पहले इन बिल्डिंग्स का नक्शा न तोटाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से पास कराया गया और न ही इस निर्माण की सूचना नगर पालिका के जवाबदार अधिकारियों को दी गयी। बगैर वैधानिक अनुमति के तैयार हो रहे इन टावरों ने ना केवल एसईसीएल प्रबंधन की मनमानी बल्कि जवाबदार विभाग के अधिकारियों क उदासीनता की भी पोल खोल…
नई दिल्ली :- पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार के चलते 20 वर्षीय युवती रिया की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी खून से सने हाथों में चाकू लेकर गलियों में घूमता रहा और फिर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। वारदात तब हुई जब रिया अपनी मां के कहने पर घर के पास की दुकान से समोसे लेने निकली थी। उस दिन उनकी मां पिंकी ने बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए अहोई अष्टमी…
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में निर्मित तीन जहरीले कफ सिरप की पहचान की है, जिनमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप भी शामिल है. इनमें डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा मानक से 500 गुना अधिक पाई गई है. संगठन ने चेतावनी दी है कि ये कफ सिरप गंभीर और जानलेवा बीमारियां पैदा कर सकते हैं. संगठन ने दुनिया भर के अधिकारियों से आग्रह किया है कि अगर उनके देशों में इनमें से कोई भी प्रोडक्ट पाया जाता है, तो वे एजेंसी को तुरंत सूचित करें. संगठन ने कहा कि ऐसी दवाएं पांच साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी…
खान-पान और पर्यावरण का हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आजकल लोगों की जीवनशैली इतनी बदल गई है कि बालों का झड़ना और गंजापन जैसी कई समस्याएं सामने आ रही हैं. कई लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं. पिछले साल खबर आई थी कि बाबा बागेश्वर, जिन्हें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम से भी जाना जाता है, बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं. खबरों के अनुसार, बाबा बागेश्वर के चिकित्सक, मुंबई के जाने-माने हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा ने बताया कि उनके बाल तेजी से झड़ रहे थे, जिससे उन्हें काफी…
बिलासपुर:- रायपुर के व्यापारी से बिलासपुर के रतनपुर में करीब 90 लाख की उठाईगिरी हो गई. कारोबारी दिवाली और धनतेरस को देखते हुए सोने-चांदी के जेवर लेकर बस से लौट रहा था. इसी बीच बस में झपकी लगते ही गहने सहित कैश गायब हो गया. व्यापारी का बैग बस से गायब कर रतनपुर में उतरे आरोपी: रायपुर का रहने वाले सराफा व्यापारी किशोर रावल दिवाली पर सोना चांदी का व्यापार करने अंबिकापुर गया था. वहां से वह बस से रायपुर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसी झपकी आ गई. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने व्यापारी का…
