Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कांकेर:- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां तीन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। देखा जा रहा है कि, राज्य में लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इससे पहले, कांकेर जिला अंतर्गत दो दिनों में राजनांदगांव–कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 05 माओवादी कैडर और मिलिट्री कंपनी-05 के 01 कैडर ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लेते हुए आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों ने किया सरेंडर सरेंडर करने वालों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है। पुलिस का…
बीजापुर :- एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां उसूर ब्लॉक के इलमिडी स्थित नवीन बालक आश्रम में एक 6वीं कक्षा के छात्र की सांप के डंसने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, छात्र ने आश्रम में मध्यान भोजन किया था, जिसके कुछ समय बाद उसे अचानक सांप ने डंस लिया। प्रारंभ में स्थिति को समझ पाना मुश्किल था, लेकिन जब छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी तो आश्रम के कर्मचारियों ने तत्काल उसे…
सक्ति:- जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने ही अपने पिता की लोहे के पाइप से मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामला सक्ती जिला अंतर्गत डभरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामभांठा का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र सुमित महिलांगे ने 26 27 मार्च की दरमियानी रात अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से मनबोध महिलांगे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना…
ग्वालियर:- काल कब, कहां किस रूप में सामने आ जाए, कोई नहीं जानता। ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में भीषण सड़क हादसे ने न केवल पांच जिंदगियों को लील लिया, बल्कि हंसते-खेलते परिवार को ही उजाड़ कर रख दिया। हंसता-खेलता परिवार नजदीकी रिश्तेदारों के साथ शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए निकला था, लेकिन लौटते समय उनका ऑटो हादसे का शिकार हो गया। एक स्कॉर्पियो कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दृश्य को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी। हादसा था ही इतना वीभत्स…मृतकों के शव आटो के अंदर फंसे हुए थे। सड़क पर बिखरा इनका सामान,…
एलोवेरा एक औषधीय पौधा है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. एलोवेरा, जिसे ‘एलो बारबाडेंसिस’ भी कहा जाता है, एक मोटा और छोटे तने वाला पौधा है जो अपनी पत्तियों में पानी जमा करके रखता है. यह अपने कई सारे गुणों के लिए फेमस है. एलोवेरा जेल सदियों से एक प्रमुख आयुर्वेदिक और प्राकृतिक औषधीय पौधा माना जाता है. इससे जुड़े कई घरेलू उपाय एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चले आ रहे हैं. एलोवेरा जेल विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, और यह एक असरदार हीलिंग एजेंट के तौर पर काम करता है. इसके अलावा, एलोवेरा जेल…
मेष- आज आप इमोशनल रहेंगे. किसी व्यक्ति का कठोर व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है. तन और मन में अस्वस्थता और भय का अनुभव होगा. मां की तबीयत खराब होने से आपको चिंता रह सकती है. दुर्घटना की आशंका है. आज कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज पर साइन ना करें. ऑफिस में ज्यादा बातचीत से नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है. वृषभ- आपकी चिंताएं कम होंगी. इस कारण स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा. आज अधिक कल्पनाशील बनेंगे. अपनी कला और सृजनशक्ति को लोगों तक पहुंचाने के लिए समय अनुकूल है. परिवार के सदस्यों…
धमतरी:- छत्तीसगढ़ में मौसम ने यू टर्न ले लिया है. शुक्रवार को तेज आंधी तूफान के बीच एक बड़ा हादसा टल गया. यहां कुकरेल में चलती मोटरसाइकिल पर अचानक विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मोटरसाइकिल सवारों की जान बच गई. आंधी तूफान में गिरा पेड़ जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ हवाएं चलने लगी. इसी दौरान धमतरी-नगरी मार्ग पर स्थित कुकरेल बस स्टैंड के पास सड़क किनारे नीम का पेड़ अचानक गिर गया. उसी…
महाराष्ट्र:- नासिक में स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर किए जा रहे काले कारनामों की परतें दर परत खुल रही हैं। वहीं पुलिस भी एक्शन मोड में है। नासिक पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिलाओं के अश्लील वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल करने के आरोप में ग्रुप एडमिन समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए जांच प्रक्रिया से जुड़े वीडियो और कुछ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए गए।खरात अपने दफ्तर में ‘कोड लैंग्वेज’ का इस्तेमाल…
महाराष्ट्र:- चंद्रपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस खौफनाक साजिश का खुलासा पूरे तीन साल बाद हुआ जब खुद प्रेमी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार भद्रावती निवासी 30 वर्षीय बर्खास्त पुलिस कर्मचारी आशीष महेश शेडमाके ने 23 मार्च को रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने अपनी प्रेमिका महिला पुलिस कर्मचारी आर्या जयंत बल्लावार पर अपने पिता हेड कॉन्स्टेबल जयंत बल्लावार की जहर देकर…
खैरागढ़:- गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडक पाने के लिए आइसक्रीम, आइस कैंडी और बर्फ के गोलों का सहारा लेते हैं. खासकर बच्चे इन्हें बहुत पसंद करते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा से आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया है. एक फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की गई जहां बिना एक्सपायरी डेट या कोई जानकारी लिखे प्रोडक्ट पैक किए गए थे. साथ ही इसका लाइसेंस भी नहीं था. बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री 27 मार्च को खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचना मिली कि साल्हेवारा में एक आइस फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलाई…
