Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: मां ने डांटा तो छात्रा ने लगा ली फांसी, कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली, फिर लौटकर नहीं लौटी
    Korba

    CG: मां ने डांटा तो छात्रा ने लगा ली फांसी, कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली, फिर लौटकर नहीं लौटी

    DabangBy DabangJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के घुड़देवा इलाके में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी मां की डांट से मानसिक रूप से आहत थी। इसी तनाव के चलते उसने अपने नाना के एसईसीएल आवास में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

    पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आरती टंडन (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम गुमिया, जिला जांजगीर-चांपा की निवासी थी। आरती कोरबा में रहकर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता का नाम अजीत टंडन बताया गया है। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, आरती बचपन से ही अपने नाना के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी।

    आरती के नाना एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वे अपने पैतृक गांव चले गए थे। इसके बाद उनका एसईसीएल आवास क्रमांक बी-2/77 बंद पड़ा था, जिसकी चाबी आरती के पास रहती थी। इसी आवास में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

    स्वजनों ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह किसी बात को लेकर आरती की मां ने उसे समझाइश देते हुए फटकार लगाई थी। इससे आरती काफी परेशान हो गई। मां की डांट के बाद वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकल गई, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जब काफी देर हो गई और आरती का कोई पता नहीं चला, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

    इसी दौरान यह बात सामने आई कि घर में रखी नाना के आवास की चाबी गायब है। इस पर स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे घुड़देवा स्थित नाना के एसईसीएल आवास पहुंचे। वहां देखा गया कि मकान अंदर से बंद था। संदेह और गहराने पर आरती का भाई पीछे की ओर से किसी तरह अंदर गया। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। आरती घर के भीतर फंदे से लटकी हुई मिली।

    Post Views: 190
    Apradh Atmhatya breaking news CG Cg news Chhatra chhattisgarh Fasi Hindi Khabar Hindi News Korba Korba breaking news Korba news Korba sucide news Latest Khabar Latest news Raipur Students Sucide Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    By DabangMay 18, 20260

    बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कोनी क्षेत्र स्थित अटल आवास में कथित तौर पर…

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.