Author: Dabang

फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों के बीच प्रसिद्ध मंदिर घटारानी में देर रात यहां भीषण आग लग गई। इस आगजनी में मंदिर परिसर की 8 से 9 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। लाखों का स्टॉक जलकर हुआ राख प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दुकानों में फैंसी सामग्री, प्रसादी, खिलौने और पूजा के बर्तन रखे हुए थे। आगामी नवरात्रि मेले को देखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में नया माल भरा था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में दुकानदारों को 8…

Read More

दुर्ग:- रेलवे स्टेशन पर बने पार्किंग में भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया. घटना उस समय हुई जब पीड़ित बीजेपी नेता अपनी बेटी और दामाद को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. पूरा विवाद पार्किंग शुल्क को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में झगड़े और मारपीट में बदल गया. इस दौरान कार में बैठी मासूम बच्ची भी पत्थर लगने से घायल हो गई. गनीमत रही कि बड़ी घटना होने से पहले टल गई. पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी पीड़ित के मुताबिक भिलाई निवासी भाजपा नेता और वृंदानगर शासकीय स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंभु प्रसाद कुशवाहा अपनी…

Read More

दुर्ग:- सुपेला थाना इलाके में बेलवा तालाब में नहाने के दौरान 16 साल के छात्र की डूबने से मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान गुरप्रीत सिंह के रुप में पुलिस ने की है. स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र गुरप्रीत और पांच दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए पहुंचा था. नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया छात्र नहाने के दौरान छात्र गहरे पानी में उतर गया. छात्र को तैरना नहीं आता था लिहाजा वो डूबने लगा. गुरप्रीत सिंह के बाकी साथी उसे डूबता देख घबरा गए. मृतक के साथियों ने मदद के लिए…

Read More

नई दिल्ली :- खाड़ी देशों से एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने शनिवार सुबह युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लिया। इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाले भारतीय ध्यज वाले जहाजों की संख्या तीन हो गई है। जहाजरानी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में बचे हुए 22 जहाज प्रतीक्षा में हैं, क्योंकि भारत सरकार उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की सरकारों के साथ बातचीत कर रही है। जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया…

Read More

चपाती (जिसे रोटी या फुलका भी कहा जाता है) भारतीय घरों में रोजाना के खाने का एक जरूरी और पौष्टिक हिस्सा है, जो पूरे गेहूं के आटे से बनाई जाती है. इसमें फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं. इसे दाल, सब्जियों या अचार के साथ परोसा जाता है, और यह एनर्जी का एक मुख्य सोर्स है. यह पारंपरिक रोटी सदियों से भारतीय खान-पान का एक अहम हिस्सा रही है. पारंपरिक रिफाइंड आटे के विपरीत, साबुत गेहूं के आटे में गेहूं के दाने के तीनों मुख्य हिस्से (चोकर, जर्म और एंडोस्पर्म) मौजूद रहते हैं. इसमें चोकर में…

Read More

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सबसे अच्छा रहेगा, सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, स्वस्थ रहेंगे, तभी आप बीमारियों को टाटा कह सकते हैं, आर्थिक स्थिति को अधिक बढ़ाने के लिए आप अपना हुनर दिखा सकते हैं, व्यापारियों को अपना व्यापार आगे बढ़ाने में कोई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, उन्हें पदोन्नति मिल सकती हैं, प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सा समय परेशानी वाला रहेगा, प्रेमी साथी के साथ गलतफहमियां हो सकती है, वैवाहिक संबंध को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं, आपके…

Read More

दुर्ग:- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते गैस और पेट्रोल डीजल की सप्लाई पर असर पड़ा है. इसका फायदा उठाकर कुछ लोग गैस की कालाबाजारी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. और तो और कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों और ढाबों में चोरी छिपे कर रहे हैं. इसकी वजह से घरेलू गैस सिलेंडरों की डिमांड ज्यादा हो गई है. जबकि उस अनुपात में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं की जा रही है. लोग पैनिक होकर भी गैस सिलेंडर भरवाकर रखना चाहते हैं. इसकी वजह से गैस एजेंसियों पर सिलेंडर देने का…

Read More

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के लोरमी के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव का ही एक युवक नाबालिग लड़की के घर गया और उसने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश और डर फैल गया। पीड़िता के परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू की और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मानसिक और शारीरिक सहारा देने के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर रखा…

Read More

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला पूसा के पास एक सुनसान खंडहर में मिला, जबकि युवक का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। प्रेमी की पहचान शशि कपूर के रूप में हुई पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की पहचान शशि कपूर…

Read More

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत गौधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने गौधाम में आश्रय प्राप्त बेसहारा एवं आवारा पशुओं की देखरेख, चारा, पानी तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चारागाह का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम लाखासार में लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में गौधाम विकसित किया…

Read More