Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर बनाया वीडियो, बोला- The End… फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
    उत्तरप्रदेश

    प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर बनाया वीडियो, बोला- The End… फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान

    DabangBy DabangMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला पूसा के पास एक सुनसान खंडहर में मिला, जबकि युवक का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ।

    प्रेमी की पहचान शशि कपूर के रूप में हुई

    पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की पहचान शशि कपूर के रूप में हुई है, जो युवती का प्रेमी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

    परिजनों ने लगाए दुष्कर्म और हत्या के आरोप

    युवती के परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवती का शव खंडहर में नग्न अवस्था में मिला और उसके कपड़े फटे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि शोर न मचा सके, इसके लिए युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था और गला दबाकर उसकी हत्या की गई। उन्होंने इस मामले में दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।

    आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

    जांच के दौरान पुलिस को कुछ डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले रेलवे ट्रैक पर एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने “द एंड” शब्द का इस्तेमाल किया। यह वीडियो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है।

    भाई को फोन कर दी थी जानकारी

    पुलिस और युवती के पिता के अनुसार युवक ने मरने से पहले अपने भाई को फोन किया था। फोन पर उसने बताया कि उसने युवती की हत्या कर दी है और अब वह खुद भी अपनी जान देने जा रहा है।

    पहले से दर्ज था युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना से एक दिन पहले युवती के परिजनों ने अकराबाद थाने में शशि कपूर के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खंडहर और रेलवे ट्रैक दोनों स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।

    Post Views: 215
    Aligadh Apradh Apradhi Arrested Ashiq Atmhatya Boyfriend breaking news Dhokha Giraftar Girlfriend Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Lakhnaow Latest Khabar Latest news Love murder Police Premi Premika Sajis Sex Sucide Today big Today big news Today breaking news Today khabar Up Uttarpradesh Uttarpradesh news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    By DabangJune 5, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हादसे का वार रहा. एक तरफ बिलासपुर जिले में…

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026

    इंसान ही नहीं आपके घर का पालतू तोता भी करता है हस्तमैथुन, वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद किया सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.