Author: Dabang

बालोद:- जिले के ग्राम पोंडी मटिया में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव में आयोजित रात्रिकालीन झांकी कार्यक्रम के दौरान एक टीन शेड अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है. उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. उत्साह में बरती गई लापरवाही मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोंडी मटिया में झांकी का भव्य आयोजन किया गया था. झांकी देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी थी. बेहतर दृश्य पाने की…

Read More

राजनांदगांव:- राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना दामाबंजारी के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि ग्राम भुकर्रा निवासी 26 वर्षीय तामेश्वरी साहू, 27 वर्षीय टिकेंद्र निषाद और 23 वर्षीय ललित निषाद एक ही बाइक से महाराष्ट्र के काकोड़ी गए थे। वापस लौटते…

Read More

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक घर में रखे फ्रिज में ब्लास्ट के बाद पूरे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में 57 वर्षीय महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना अंतर्गत लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे की है। मृतका की पहचान जया अग्रवाल (57 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जया अग्रवाल अपने मुंहबोले भाई के साथ यहाँ रहती थीं। जो पेशे से वकील है। उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है।…

Read More

अलीगढ़:- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश कुमार की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह के जरिए हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन बाद में पति को पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस होने लगा। इसी बीच उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य युवक से नजदीकियों की जानकारी मिली,…

Read More

बालोद:- शहर के गंजपारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और सर्वोदय मंडल के संरक्षक सुखित राम साहू (60 वर्ष) की मौत हो गई. दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौटते समय एक अनियंत्रित विंगर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, सुखित राम साहू गंजपारा स्थित एफसीआई गोदाम के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करते थे. रविवार शाम लगभग 7:40 बजे वे…

Read More

भारत में लगभग 28 फीसदी मौतें कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से होती हैं, जिससे यह एक बड़ी हेल्थ चुनौती बन जाती है. दिल की कई बीमारियां, खासकर हार्ट वाल्व की बीमारियां, शुरुआती स्टेज में लक्षण नहीं दिखातीं, इसलिए जल्दी पता लगाना और लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है. क्या है हार्ट वाल्व डिजीज बहुत से लोग हार्ट वाल्व डिजीज को हार्ट अटैक समझ लेते हैं. लेकिन, बीएम बिड़ला हार्ट हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. अंजन सियोतिया ने ईटीवी भारत को बताया कि दोनों अलग-अलग हैं. हार्ट में चार वाल्व होते हैं. ये चार हार्ट वाल्व खून को सही दिशा में बहने…

Read More

मेष- किसी मीटिंग के लिए होने वाली यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है. व्यापार से संबंधित कामों में लाभदायी शुरुआत रहेगी. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा. पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. आपको लाभ प्राप्त होगा. आज निवेश को लेकर भी कोई फैसला आप कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. वृषभ- आज व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. हालांकि भागीदारी के काम में आपको ध्यान रखना होगा. आलस्य और चिंता बनी…

Read More

इंदौर :- इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक बस डिपो में खड़ी हुई तीन यात्री बस अचानक से जलकर खाक हो गई फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था. तीन यात्री बस जलकर खाक पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा का है बताया जा रहा है. पालदा में मौजूद एक निजी ट्रेवल्स के…

Read More

बलरामपुर:- बलरामपुर रामानुजगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया गया है. जिला प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर होटल और रेस्टोरेंट में छापेमार कार्रवाई की गई है. राजस्व और फूड विभाग की टीम ने दबिश देकर गैस सिलेंडर को जब्त किया है. यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल उपयोग पर की गई है. जिले में प्रशासन ने विभिन्न होटल, ढाबा, प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है. घरेलू गैस के कमर्शियल उपयोग पर एक्शन इस संबंध में रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम ने मीडिया को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पिछले…

Read More

काठमांडू :- नेपाल में भीषण हादसे में सात भारतीयों की मौत की खबर सामने आ रही है, मध्य नेपाल इलाके में भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में…

Read More