Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
धमतरी:- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली की है, जहां 23 वर्षीय नूतन दीवान ने अपने ही घर में यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और बड़े सपनों के साथ ससुराल आई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पति से हुए विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से…
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक रूप जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान मानेश्वर मनहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का आदी है और अक्सर घर में पैसों…
बांदा:- महोबा-बांदा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत ने खौफनाक रूप ले लिया। गिट्टी भरे ट्रक और खाली ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आग के कारण वाहन के अंदर फंसे चालक और परिचालक बाहर नहीं निकल पाए और तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतक दोनों ट्रक चालकों सुरेश पांडे (55), सूरज नाथ और क्लीनर सनी हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना ओवरटेक करते समय हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत…
रायपुर:- IPS रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। महिला के साथ कथित अश्लील चैट वायरल होने के मामले में राज्य सरकार ने ये कार्रवाई की है।आदेश में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया और गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और स्थापित सामाजिक व सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन किया।यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3(1-क) (i), नियम 2(ख) (vii) और नियम 17-क (दो) का उल्लंघन माना गया है। महिला के…
अभनपुर:- रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने चंपारण चौक के पास बाइक सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि हाईवा चालक ने मृतक को वाहन के नीचे करीब 200 फीट तक घसीट दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान…
उत्तरप्रदेश :- प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गायत्री पुरम में एक मामूली घरेलू विवाद ने इतना खौफनाक मोड़ लिया कि एक महिला ने अपने पति से मोबाइल पर लाइव बात करते हुए आत्मघाती कदम उठा लिया। लाइव कॉल पर मौत मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का अपने पति के साथ फोन पर किसी बात को लेकर तीखी बहस हो रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गुस्से और आवेश में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया। पति की…
महासमुंद :- शिक्षा विभाग में एक अजीबो गरीब घोटाला हुआ है। जिले के शिक्षा विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक लिपिक ने खुद ही अपने पदनाम में बदलाव कर खुद को व्याख्याता (एलबी) दर्शाया और करीब आठ महीने तक उच्च वेतन आहरित करता रहा। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे दौरान न तो स्कूल प्रबंधन को इसकी भनक लगी और न ही उच्च अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया। 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-02…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 67 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया है। इस निर्णय से जिले के पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। देखे लिस्ट
जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां बेजुबान जानवरों पर मौत बनकर टूटी एक बेलगाम हाईवा। मुलमुला थाना क्षेत्र के आरस मेटा मोड़ पर बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे मौजूद 13 गायों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और मातम का माहौल है… स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में स्टेट जीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में GST की टीम ने लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है। यह कार्रवाई दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की गई है। बताया जा रहा है कि GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर यह रेड कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में फर्जी बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी फिलहाल गहन जांच…
