Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- राजधानी रायपुर के देवपुरी इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर मार्किंग कर रही एक मशीन में अचानक आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके की तेज आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। हालांकि, वाहन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रोड मार्किंग के दौरान हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवपुरी के पास सड़क पर रोड मार्किंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मार्किंग करने वाली मशीन में अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग मामूली लगी, लेकिन देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई…
अलीगढ़:- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बेहद दुर्लभ और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला ने प्रसव के दौरान असामान्य जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के दो सिर, चार हाथ-पैर और एक ही धड़ है। इस घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला जिला अस्पताल में हुआ प्रसव यह घटना अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला जिला अस्पताल की है। 17 मार्च को सासनी गेट थाना क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी आकाश कुमार अपनी पत्नी नीरू को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे।डॉक्टरों…
नई दिल्ली:- देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को अप्रैल 2026 के महीने में ही अगले तीन महीनों का राशन एक साथ दे दिया जाएगा. इस फैसले से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जिन्हें अब भीषण गर्मी में बार-बार राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. क्या है सरकार की योजना सरकारी आदेश के अनुसार, अप्रैल महीने में पात्र लाभार्थियों को…
कांकेर :- छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नरहरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना नरहरपुर मार्ग पर उस समय हुई, जब परिवार के तीन सदस्य पैदल कहीं जा रहे थे। इसी…
नई दिल्ली:- भारतीय सर्राफा बाजार के लिए यह सप्ताह किसी बड़े वित्तीय झटके से कम नहीं रहा. लगातार जारी मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) और अमेरिकी डॉलर में आई रिकॉर्ड w के चलते सोने की कीमतों में इस सप्ताह 5.89 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई. ऊंचे स्तरों पर निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली ने कीमती धातुओं की चमक को फीका कर दिया है. बाजार के ताज़ा आंकड़े: MCX और हाजिर भाव शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बाजार में मिला-जुला रुख रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड अप्रैल वायदा में मामूली 0.23 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह ₹1,44,825 प्रति…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में लोगों को निशाना बनाया। बीमा पॉलिसी मैच्योर होने और बोनस दिलाने का लालच देकर ठगी की यह वारदात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। खास बात यह है कि ठगों ने लड़कियों की आवाज में बातचीत करने के लिए हाईटेक एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया, जिससे पीड़ितों को जरा भी शक नहीं हुआ। 9.69 लाख की ठगी, भरोसे का फायदा उठाया इस गिरोह ने रायपुर के सेजबहार निवासी परमजीत सिंह को अपना शिकार बनाया। ठगों ने उन्हें फोन…
जशपुर :- जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरीबहार में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 51 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूर सोनउ राम अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जो सीधे घर के अंदर आ गिरी। इस हादसे बताया जा रहा है कि…
रायपुर :- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। दुर्ग स्थित गोल्डन गैस एजेंसी में खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में घरेलू व व्यवसायिक सिलिंडर की जब्ती की है। लगातार शिकायतें मिलने पर पद्मनाभपुर स्थित गोल्डन भारत गैस एजेंसी की जांच के लिए खाद्य विभाग का विशेष दल रवाना हुआ। जांच में पाया गया कि एजेंसी के भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी थी। खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के…
कोरबा:- बांकी मोंगरा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में शादी के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहा चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गांव जाते समय…
सरगुजा:- अंबिकापुर शहर के घड़ी चौक में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. एंटी करप्शन ब्यूरो से ट्रेप कराने की धमकी देकर वसूली करने वाले को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में गजब बात ये है कि आरोपी एंटी करप्शन की ही धौंस दिखाकर रिश्वत मांग रहा था. तहसीलदार के बाबू ने मांगी 1 लाख की रिश्वत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू अखिलेश सोनी से दरिमा तहसील में पदस्थ लिपिक अनिल गुप्ता ने 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. अखिलेश सोनी ने जब उससे कहा कि उसके पास इतने रुपये…
