Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
बिलासपुर :- सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए नेशनल हाईवे पर जन्मदिन मनाना और आतिशबाजी करना युवाओं को भारी पड़ गया। कोनी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रील बनाने में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक रतनपुर-रायपुर सर्विस रोड पर चलती स्कॉर्पियो की छत पर खड़े होकर जन्मदिन मनाने, केक काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में युवाओं द्वारा खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां…
रायपुर :- जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माणिकचौरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया गया। वहीं उसी कमरे में दूसरी महिला बेहोशी की हालत में मिली, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक आशंका भीषण गर्मी के कारण मौत होने की जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम माणिकचौरी स्थित एक मकान में करीब 60 वर्षीय दो महिलाएं एक ही कमरे में मौजूद थीं। स्थानीय लोगों को काफी समय तक कोई हलचल दिखाई नहीं देने पर मामले की…
छतरपुर:- ओरछा रोड थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर के कमरे से दो दिन से बाहर नहीं निकला। लगातार फोन करने पर जवाब नहीं मिला, तो कुछ लोग गुरुवार की दोपहर घर पहुंच गए। उसके कमरे का गेट नहीं खुलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गेट तोड़कर देखा तो वह जमीन में लगे बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थियों में मृतावस्था में मिला। कमरे में लैपटॉप खुला मिला, जिसकी शेयर बाजार से संबंधित आंकड़े देखने को मिले। पत्नी इस दौरान खाना बना रही थी। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में…
मध्य प्रदेश:- ग्वालियर से पति-पत्नी और ‘वो’ के बीच अनैतिक संबंधों का अजब मामला सामने आया है. यहां पर पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को अपने पति के घर में रखना चाहती है. इसके लिए उसने पति को सीधे-सीधे चेतावनी दी है कि उसका बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, अगर ज्यादा विरोध किया तो मर्डर करवा दूंगी. इस मामले के सामने आने के बाद पति के साथ-साथ परिवार-रिश्तेदार के साथ-साथ दोनों के माता-पिता भी चिंतित हैं. बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखना चाहती पत्नी पति-पत्नी और ‘वो’ का यह सनसनीखेज मामला ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके का है. पिछले दिनों पति…
जशपुर:- जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामजुनवानी में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटना के बाद गांव सहित पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुशील खलखो निवासी जामजुनवानी खारपारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील का…
आजकल, बढ़ती लाइफस्टाइल प्रॉब्लम और स्ट्रेस की वजह से कम उम्र में भी हार्ट अटैक आना एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है. दिल का दौरा अब उम्र या लिंग की सीमाओं से परे हो गया है. हालांकि, हार्ट अटैक अचानक नहीं होता है. इसके कुछ लक्षण घंटों, दिनों या हफ्तों पहले दिखने लगते हैं. हालांकि, बहुत से लोग इन लक्षणों को नॉर्मल स्ट्रेस, थकान या इनडाइजेशन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन लक्षणों की समय पर पहचान करके जान बचाई जा सकती है. आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से…
मिथुन राशि में छिपेगा ग्रहों का महा-रहस्य: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना गया है। बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के अधिपति बुध देव अपनी ही राशि मिथुन (Gemini) में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र (Venus) और देवताओं के गुरु बृहस्पति (Jupiter) पहले से ही मौजूद हैं।इसके परिणामस्वरूप मिथुन राशि में बुध, गुरु और शुक्र के मिलन से एक अत्यंत प्रभावशाली ‘त्रिग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह एक विरला और बेहद मंगलकारी संयोग है, क्योंकि इसमें दो अत्यंत शुभ…
उत्तर प्रदेश:- बरेली जिले के सिरौली इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर गांव में प्रेमी से शादी की जिद करना युवती क्रांति को भारी पड़ गया. बेटी की जिद से खफा पिता और भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद लोगों और रिश्तेदारों को पिता और भाइयों ने बताया कि उल्टी-दस्त से क्रांति की मौत हो गई. कुछ ही देर बाद कई लोगों से कहा कि उसकी जहर खाने से मौत हुई है. बार-बार लोगों के सामने बयान बदलने से पिता और भाई शक के घेरे में आ गए. उधर,…
रायपुर:- राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने पार्षद समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि शराब पीने के दौरान विवाद और गाली-गलौज के बाद युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया। मृतक की पहचान नकटी गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है। वह मोनेट कंपनी में ऑपरेटर था और 22 मई से लापता चल रहा था। स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने…
नई दिल्ली :- केन्या के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल के उतुमिशी गर्ल्स छात्रावास में आग लगने से 16 छात्राओं की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे लड़कियों के डॉर्मिटरी में आग भड़क उठी। हादसे में अब तक 16 छात्राओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 74 अन्य छात्राएं घायल हैं। सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी है। शिक्षा मंत्री जूलियस ओगाम्बा ने कहा कि 79 अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। आग गिलगिल क्षेत्र में स्थित एक आवासीय विद्यालय उतुमिशी गर्ल्स स्कूल (Kenya Girls School Fire) के छात्रावासों में लगी।…
