Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक आईएएस, राजनेता और पूर्व विधायक समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम सुबह छह बजे रायपुर व भिलाई स्थित अफसरों, नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर पहुंची। रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित अफसर कॉलोनी में ईडी की टीम दूसरी बार पहुंची। इससे पहले आईएएस जेपी मौर्य और समीर विश्नोई के घर पर ईडी ने दबिश दी थी। इनमें विश्नोई जेल में हैं। वहीं, इस बार ईडी ने आईएएस अन्बलगन पी. के निवास पर छापा मारा है। अन्बलगन फिलहाल जल संसाधन व संस्कृति विभाग के…
काशी : दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाली एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। काशी से बोगीबील (असम ) 3200 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविदास घाट पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री गाजीपुर और बलिया के चार कम्यूनिटी जेटी का भी उद्घाटन करेंगे। 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और इंडियन फूड 18 सुइट, रेस्टोरेंट, बार, स्पा, सनडेक, जिम और लाउंज। 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और इंडियन फूड के साथ बफे काउंटर…
रायपुर : CM भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोप का पलटवार करते हुए मजबूत जवाब दिया है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाए थे कि कोई भी छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट मीट नहीं हुआ। आरोप था कि राज्य की कांग्रेस सरकार का दावा था 92 हजार करोड़ का निवेश आएगा लेकिन निवेश 4 हजार करोड़ का केवल आया। CM बघेल ने दिया जवाब CM बघेल ने कहा – BJP के नेता ने पिछले दिनों आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट मीट नहीं हुआ। मैं बता दूं कि BJP की सरकार में 2017 में 1,553 करोड़, 2018 में 1,014…
फरसगांव : छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल अनुविभाग के बड़ेडोंगर थाना में 6 दिसम्बर 2022 को प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी 3 दिसम्बर को सुबह स्कुल जाने के लिए घर से निकली थी। जो शाम तक वापस नही आयी। जिसके बाद थाना बड़ेडोंगर में परिजनों ने रिपोर्ट किया। जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की व्यपहृत बालिका का पता -तलाश किया गया जो शिमला, हाडाबोई, जिला-मण्डी के पास…
रायपुर : प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े फ़ेरबदल हुए हैं। कुछ जिलों में कई बड़े अधिकारियों के तबादले हुए हैं तो वहीँ PCCF संजय शुक्ला का कद भी बढ़ाया गया है। PCCF संजय शुक्ला को हेड ऑफ़ फारेस्ट बनाया गया है जिसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। PCCF संजय शुक्ला वन विभाग के प्रमुख थे लेकिन वे हेड ऑफ फारेस्ट नहीं बन पाए थे जिसकी वजह से उन्हें 225000 का शीर्ष वेतनमान नहीं मिल रहा था। विभाग के सबसे सीनियर ऑफिसर को यह वेतनमान मिलता है। पीसीसीएफ राकेश…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार जिला बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन निःशुल्क आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐसे विद्यार्थी जो चालू सत्र 2022-23 में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत है, वे जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा तीसरी, चौथी एवं पांचवी…
जांजगीर-चांपा : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के सक्ती रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी पार्सल ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज तार को अपने हाथों से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने आत्महत्या के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। हाई वोल्टेज तार पकड़ने से युवक बुरी तरह झुलस गया। जैसे ही युवक ट्रेन से नीचे गिरा वैसे ही आस-पास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में…
बिलासपुर : जिले के युवाओं के पास रोजगार पाने का का सुनहरा मौका हैं। दरअसल जिले में बड़े पैमाने पर युवाओं की भर्तियां होने वाली है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 13 जनवरी को सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी प्रतिष्ठानों द्वारा एच.आर., टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ, हाउसकीपिंग, ट्रेनी जैसे 718 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आई.टी.आई., एम.बी.ए. आदि निर्धारित की गई है।
रायपुर : राज्य सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के तबादले को निरस्त कर दिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमे उनके तबादले को निरस्त कर उनके स्थान पर यथावत पदस्थ करने गया है। दरअसल कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में 9 और 10 सितंबर 2022 को बडे पैमाने पर तबादले हुए थे। उन तबादलों को लेकर विभागीय स्तर पर आवेदन दिया गया था, जिसके बाद विभाग ने उन आवेदनों पर विचार करते हुए ट्रांसफर को निरस्त करने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आज निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दी। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए की पुष्टि। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे 75 साल के थे। उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि शरद यादव के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके…
