Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में 17 से 23 जनवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा सुनने लाखों की भीड़ उमड़ सकती हैं। इसके साथ बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार भी लगेगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल भी शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री महाराज को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। गुढ़ियारी में स्थित करीब 4 से 5 एकड़ के मैदान में कथा सुनने की व्यवस्था की गई है। कथा स्थल एवं…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट पथ संचलन-नागरिको और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयंसेवको का अभिनन्दन आरंग/सोमन साहू : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रायपुर ग्रामीण के द्वारा आरंग नगर में शताब्दी पथ संचलन का विराट एवं ऐतिहासिक आयोजन 15 जनवरी को किया गया। जिसमें रायपुर ग्रामीण के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में सम्मलित हुए। छग प्रान्त के संघचालक डॉ पूर्णेन्द्रु सक्सेना ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि संघ समाज में संगठन खड़ा नही करना चाहता बल्कि पूरे समाज को संगठित करना चाहता है। संघ सरिता में नए प्रवाह और प्रवाह की प्रबलता बढ़ती ही जानी चाहिए ऐसा…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर और कोहरे की चेतावनी दी गई है। इन सबके बीच लगातार स्कूलों के समय में बदलाव हो रहा है। बदले निर्देशों के तहत अब बिलासपुर में सभी स्कूलों में सुबह 8 बजे के बाद ही स्कूलों का संचालन होगा। DEO के निर्देश के मुताबिक शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान विद्यालयों में सुबह 8:00 बजे के बाद ही शाला संचालन के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के बावजूद भी कुछ विद्यालयों के द्वारा प्रातः 8:00 से पूर्व ही शाला संचालित किए जाने की जानकारी प्राप्त…
सोमन साहू/आरंग : 15 जनवरी को आरंग विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक में युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश में एवं छत्तीसगढ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से रायपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी विराज चंद्राकर, आरंग विधानसभा युवा कांग्रेस के प्रभारी आसिफ खान, रायपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सजल चंद्राकर , प्रदेश सचिव राजेश बारले के विशेष उपस्थिति में आरंग विधानसभा अध्यक्ष शुभांषु साहू के नेतृत्व में हुआ बैठक का प्रमुख एजेंडा यूथ जोड़ो…
राजनांदगांव : जब मोहब्बत हो तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फिलीपींस से दूल्हन आई। राजनांदगांव में बारात और धूमधाम से शादी हुई। राजनांदगांव के भावेश गायकवाड़ और फिलीपींस की जेझल की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। क्या देश क्या विदेश किसी भी देश की सीमाएं दो प्रेम करने वालों को नहीं रोक पाती है और दो प्रेमी जोड़े आज मंगल परिणय में बंध गए वहीं शादी को देखने लोगों की भीड़ मार पड़ी विदेश से आई दुल्हन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जब भावेश के गले में…
गरियाबंद : गरियाबंद राजिम विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसे ली। पूर्व विधायक के निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए दी श्रद्धांजलि। बता दें कि, पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। https://twitter.com/ArunSao3/status/1614830188604588033?s=20&t=82C8Nhs9H4Ees5_dLZRZ1g
रायपुर : देशभर में कोरोना अपना कहर जमकर बरशा रही है, वहीं चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है लगातार मामले बढ़ रहे है। लोगों की जाने जा रही है. वहीं राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही रायपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों ही एक साथ 6 केस सामने आये थे। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदेश की राजधानी में अब कोरोना के 7 संक्रमित हो चुके हैं। महज 383 सैम्पलों की…
बिलासपुर : जिले में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी युवक दुकान में काम करता था. वह दुकान मालिक की बेटी को घर से दुकान लाने गया था. घर में अकेली पाकर युवक ने उनके साथ घिनौनी हरकत की. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है. रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला दुकान चलाती है. दुकान में शिवमंगल सूर्यवंशी (22) काम करता था. महिला ने शिवमंगल को उनकी बेटी को घर से दुकान लाने के लिए भेजा. इस…
कवर्धा : जिले के थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने जेसीबी वाहन चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जेसीबी वाहन जब्त किया है। बता दें कि चेकिंग के दौरान कवर्धा की ओर से आ रही जेसीबी वाहन को रूकवाकर पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा संतोष् जनक जवाब नहीं मिलने से कडाई से पुछताछ करने पर उक्त जेसीबी वाहन को ग्राम समनापुर थाना समनापुर जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश से चोरी कर रायपुर में ले जाकर खपाना बताये। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रमाशंकर गुप्ता 45 वर्ष व वसीम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवा की दिशा में भी बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फ़िलहाल तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। प्रदेश के विभिन्न् जिलों की स्थिति पर गौर करें तो न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं हवा की दिशा में परिवर्तन…
