Author: Amrendra Dwivedi

रायपुर : संविदा कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर राजधानी में आवाज बुलंद की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के बारे में यदि सरकार उचित निर्णय नहीं लेती है तो 30 जनवरी से 54 विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलो में शासकीय विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी 16 से 20 जनवरी तक छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। आज प्रदर्शन का पहला दिन था. इसकी सूचना और ज्ञापन अपने…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित निर्माणाधीन चौपाटी मामले में सोमवार को पूर्व मंत्री मूणत की याचिका बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से गूगल मैप के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में शुक्रवार को अगली सुनवाई होगी। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से पेश की गई दलील में कहा गया कि याचिका में जिक्र किए गए स्थल पर निर्माण कार्य नहीं हुआ है, जिसपर याचिकाकर्ता की ओर से आपत्ति की गई। बता दें कि चौपाटी निर्माण के खिलाफ पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में…

Read More

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2030 के छठवें दिवस वाहन चालकों में सीट बेल्ट लगाए जाने के लिए जन जागरूकता लाने यातायात जन जागरूकता कार रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार रैली को मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब से महापौर एजाज़ ढेबर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो G E रोड से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से होकर मरीन ड्राइव में वापस समाप्त हुआ। उक्त रैली में यातायात नियमों से संबंधित स्लोगन एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से वाहन…

Read More

आरंग/ सोमन साहू l आरंग नगर में शनिवार को नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया के क्षेत्रीय कार्यालय आरंग में जनदर्शन के दौरान विधानसभा क्षेत्र आरंग सहित आस पास गांव से दिव्यांगजनों ने मोटराईज (बैटरीयुक्त)ट्राई साइकल की मांग किए थे। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुवे मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ट्राई साइकल दिए जाने हेतु अनुशंसा कर पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग से 20 नग बैटरीयुक्त ट्राई साइकिल की स्वीकृति दिलाई। इसी प्रकार माटी कला से जुड़े कुम्हार समाज के ग्रामीणों ने इलेक्ट्रानिक चाक मशीन की मांग किए थे जिस पर कार्यवाही करते हुवे 18नग चाक…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर विजय दयाराम गौर-लाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से गति मिलेगी क्यूंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौर-लाटा के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की…

Read More

रायपुर : विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम का जायजा लेने के दौरान बताया कि ये आयोजन 16 से 25 जनवरी तक होगा। बागेश्वर धाम के महंत हर जगह रामकथा करने के साथ बागेश्वर महादरबार सजाते हैं। जहां वे आम लोगों की समस्या की जांच करते हुए उसका समाधान करते हैं। इसी कड़ी में रायपुर में भी बाबा का दरबार सजाया जाएगा। जो 20 से 21 जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए दूर-दूर से भक्तों का आवागमन रायपुर में शुरू हो गया है। कथा में पहुँचने वाले समस्त श्रद्धालुओं के बैठने और उनके कार्यक्रम…

Read More

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवा वकील सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वकील आयुष मिश्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि आयुष नेहरू नगर ब्रिज से होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान ब्रिज की लाइटें खराब होने से वहां अंधेरा था, जिसके चलते उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आयुष काफी देर तक वहीं अंधेरे में तड़पता रहा। जब तक परिजन वहां पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आयुष मिश्रा पेशे से वकील था। देर रात वह भिलाई टाउनशिप की तरफ से…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में TAX चोरी पर लगाम लगाने के लिए GST (राज्य कर) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. इसी दौरान GST प्रवर्तन अदिकारियों की टीम ने छापा मारकर व्यापारी से करीब 1 करोड़ का टैक्स वसूल लिया है. बता दें कि, GST की प्रवर्तन शाखा ने प्राप्त जानकारी के आधार पर राजधानी के महावीर ट्रांस सर्विस भनपुरी, में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. इस दौरान प्राप्त दस्तावेजों और वस्तुओं का अवलोकन करने के बाद विभाग द्वारा कारोबारी से करीब 99,56,000 रुपये जमा करवाई है. वहीं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप TAX चोरी रोकने के लिए जीएसटी…

Read More

रायपुर : राजधानी में एक बार फिर गोली चलने की ख़बर सामने आई है। मामले में पुलिस ने 60 साल के शख्स को पकड़ा है। यह पूरा मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर का है। बीते रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोविंद सारंग परिसर के सामने सार्वजनिक जगह पर बंदूक से गोली चलाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में एक व्यक्ति मिला। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम उमेश सिंह बताया। उसने अपने 315 बोर राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर करना बताया कि जिसे मौके पर राइफल रखने के…

Read More

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ते ही जा रहा है. मनेन्द्रगढ़ जिले के भरतपुर विकासखंड में रविवार देर शाम आदमखोर तेंदुए ने एक किसान को अपना शिकार बना लिया. घटना ग्राम कुंवारी की है. रामबदन बैगा नामक किसान अपने अरहर के खेत से वापस घर आ रहा था, उसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वन और पुलिस विभाग की टीम और ग्रामीण पहुंच गए. मनेंद्रगढ़ वनमंडल के जनकपुर और कुँवारपुर वनपरिक्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक महीने में तीसरी मौत हो गई…

Read More