Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
डोंगरगढ़ : नवगठित जिला खैरागढ़ में स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के बाहर एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रोफेसर को हटाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की। प्रोफसर ने सोशल मीडिया ग्रुप में डाला निंदनीय कृत्य उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उड़ीसा से आए हुए एक प्रोफेसर जो ओडिसी नृत्य सिखाते है। प्रोफसर के द्वारा अश्लीलता से भरा एक चलचित्र सोशल मीडिया ग्रुप व्हाट्सएप में डाला है जो एक निंदनीय कृत्य है इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।…
रायपुर : राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडिय में 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। एक बार फिर आज शाम 4 बजे से विंडो पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन टिकट मिलेगी। बता दे कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार 21 जनवरी को इंटरनेशनल वन डे मैच का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत की टीम न्यूजीलैंड रायपुर से भिड़ेगी। रायपुर में शहीद वीर नारायण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद 2013 में पहली बार आईपीएल मैच हुआ…
महासमुंद : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना महासमुंद के तेंदूकोना की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही परिवार और आसपास के ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब ग्रामीण वापस लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर पलट गई। जानकारी के मुताबिक सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बढ़ाईपाली गए हुए थे। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय…
बिलासपुर : दुष्कर्म के प्रयास में सफल नहीं होने पर एक कुकर्मी जेठ ने अपनी गर्भवती बहू की हत्या कर दी। वह नशे में चूर था और विरोध करने पर घूंसों से नाक मुंह को मौत होते तक मारा और आराम से घर में आकर सो गया। नव विवाहिता का दिव्यांग पति वारदात के ठीक पहले नागपुर जाने के लिए निकला था। घर में अकेली थी और इसका वह फायदा उठाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। इंदु चौक निवासी सत्या सिंह पति पीटर सिंह (20) अपने पति…
रायपुर : नगर निगम रायपुर में मंगलवार को एमआईसी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एमआईसी की इस बैठक में स्वच्छता एवं ठोस अपषिष्ट प्रबंधन कार्य के लिए तैयार किये गये माईक्रो एक्शन प्लान, निराश्रित पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के नवीन प्रकरणों, निगम क्षेत्र में जर्जर सड़कों की मरम्मत, पेंच रिपेयर कार्य, डॉग पुनर्वास केंद्र बनाये जाने के प्रस्ताव सहित 22 मुद्दों पर चर्चा हुई है। रायपुर में खुलेगा डॉग सेंटर एमआईसी की इस बैठक में सबसे अहम मुद्दा कुत्तों को लेकर था। शहर में आवारा कुत्तों की…
रायपुर : 2007 बैच के IAS एस.बसवराजु प्रतिनियुक्ति खत्म कर छत्तीसगढ़ वापस लौट आए हैं। उन्होंने मुख्यालय में ज्वाइनिंग भी दे दी है। जानकारी मिली है कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उनकी पोस्टिंग के लिए CM बघेल को फाइल भेज दी है। माना जा रहा है कि CM के बिलासपुर दौरे से लौटने पर नियुक्ति दी जा सकती है। बता दें कि बसवराजू, नवंबर -19 को गृह राज्य कर्नाटक 3 साल की प्रतिनियुक्ति पर गए थे।
बिलासपुर : रतनपुर के सिलदहा गांव के प्राथमिक स्कूल में आयरन की दवा खाने के बाद 16 बालिकाएं बीमार हो गईं। बालिकाओं ने सिरदर्द की शिकायत की। शिक्षकों ने आनन-फानन में 16 छात्राओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई गई है। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सीलदहा स्थित प्राथमिक शाला में स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शाला के पहली से पांचवी तक के करीब 75 छात्र-छात्राओं को आयरन और फोलिक एसिड की दवा मध्यान्ह भोजन के बाद खिलाई गई। दवा खाने के 15-20 मिनट बाद 16 छात्राओं ने सिर और पेट…
आरंग/सोमन साहू : मंगलवर को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में मां शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। डॉ डहरिया ने ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शकाम्भरी महोत्सव की शुभकामना दीं। डॉ डहरिया ने गुल्लू से समोदा – समोदा मार्ग का भूमिपूजन किया जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 81 लाख 4 हज़ार रुपए है । मंत्री डॉ डहरिया ने कोसरिया मरार पटेल समाज भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50हजार रुपए और ध्रुव आदिवासी समाज भवन के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित…
रायपुर : राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में बीती रात दो युवको की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। घटना की सूचना मिलते पुलिस जांच में जुट गई और महज 24 घंटे के भीतर ही हत्यारों को धर दबोचा है । जांच में यह पता चला कि हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है । पुलिस ने हत्या में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । हत्या में शामिल एक और आरोपी अभी अस्पताल में भर्ती है जिसकी गिरफ्तारी होनी बाकी है। इसके साथ ही अन्य फरार आरोपियों…
रायपुर : प्रदेश के कई जिलों में संचालित होने वाली चौकियों को थाने में अपग्रेड कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में भी चार यातयात थानों में संबंधित थानों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में आदेश प्रकाशित कर दिया गया है।
