Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
नई दिल्ली : देश में इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीँ बात करें भाजपा की तो पार्टी ने भी अपनी स्ट्रैटजी पर फोकस करना स्टार्ट कर दिया है। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष के तौर पर मिले कार्यकाल विस्तार के बाद जेपी नड्डा नए तेवर में दिखाई पड़ेंगे। उनके सामने इस साल होने वाले नौ विधानसभा राज्यों और लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की कड़ी चुनौती है। इसके लिए कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के कार्यभार में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने…
मुंगेली : छत्तीसगढ़ में एक सनसनी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक कंडक्टर ने 5 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। एक निजी स्कूल संचालक के बस कंडक्टर के द्वारा स्कूल से लौटते वक्त चलती बस में 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बच्ची उस हादसे के बाद से डरी हुई है। आरोपी बस कंडेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनीष तिवारी है। बताया जा रहा है की,…
महासमुंद : महासमुंद एसपी ने दो थानों में पदस्थ 4 कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि निलंबित कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर शिकायते थी, संदिग्ध आचरण और कार्य में लापरवाही के मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए एक ही दिन में 4 आरक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया हैं। एसपी के इस एक्शन के बाद महासमुंद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया हैं। उक्त प्रकरण में एसपी धमेंद्र सिंह ने एक्शन लेते हुए बसना थाना में पदस्थ आरक्षक दिलीप टण्डन, उत्तरा सांते,यशवंत ध्रुव सहित थाना साकंरा में पदस्थ रमाकांत साहू…
बिलासपुर : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस(15231) में डेढ़ साल की बच्ची का भूख से बेहाल हो गई। परेशान माता-पिता स्टेशनों में उतरकर दूध खोजते रहे, लेकिन नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 में मदद मांगी। ट्रेन के पहुंचने से पहले कर्मचारी स्टेशन में एक डिब्बे में उबला दूध लेकर खड़े हो गए। ट्रेन आते ही सीधे कोच में पहुंचे और दूध उपलब्ध कराया। इसके बाद बच्ची की भूख शांत हुई। वहीं, माता-पिता ने भी राहत की सांस ली। यात्रियों ने दिया सुझाव मात-पिता की परेशानी देखकर आसपास के बर्थ में बैठे यात्रियों ने 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर सूचना…
गाजीपुर : नेपाल में एक विमान दुर्घटना में मारे गए गाजीपुर के चार युवकों के परिजन शवों की पहचान करने में विफल रहे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। चारों युवाओं के परिजन मंगलवार को पार्थिव शरीर लेने के लिए काठमांडू पहुंचे थे। गाजीपुर जिले के अधिकारियों ने कहा कि अब शोक संतप्त परिजन शनिवार को शवों की पहचान करने का दूसरा प्रयास करेंगे। मृतक अभिषेक कुशवाहा के बड़े भाई अभिनेश कुशवाहा ने बताया, हमें कम से कम 25 जले हुए शव दिखाए गए, लेकिन हम अभिषेक की पहचान नहीं कर पाए। एक बार शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी हो जाने के…
रायगढ़ : महाराष्ट्र के रायगढ़ में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था। मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद…
रायपुर : राजधानी रायपुर में हुए गैंगवार में दोहरे हत्याकांड के बाद हरकत में आई पुलिस ने आज गुरुवार सुबह शहर के कई इलाकों में सरप्राईज दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कई पुराने फरार हिस्ट्रीशीटर,निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर दिलीप मिश्रा और मुकेश बनिया जैसे बदमाशो को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।शहर के सभी थाना इलाकों में सुबह से ही धरपकड़ अभियान ज़ारी है। बता दे कि कल बुधवार देर शाम जेल परिसर में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की जेल दाखिले के दौरान आरोपी के चचेरे भाई पर मृतक के भाई ने साथियों…
बीजापुर : जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के अभियान में जुटे जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल जब भैरमगढ़ ब्लॉक के सुदूरवर्ती टुंडेर गांव पहुंचे तो स्कूल में न शिक्षक मिले औऱ न ही बच्चे। भवन पानी की स्थिति देखने के बाद अधिकारी ने ग्रामीणों से स्कूल बंद रहने की जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि पदस्थ शिक्षक रामराम कश्यप 2 महीने से स्कूल से गायब है। बच्चे शिक्षक के अभाव में शिक्षा से वंचित हैं । शिक्षक की लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए डीईओ बघेल ने कारण बताओ नोटिस जारी कर…
बेमेतरा : जिले में स्थापित होने वाले एमएसएमई विनिर्माण एवं सेवा इकाइयों को विभाग द्वारा संचालित औद्योगिक नीति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं की जानकारी, उद्योग पंजीयन एवं विभिन्न शासकीय नियमों से अवगत कराने एक दिवसीय जागरुकता शिविर कलेक्टोरेट सभाकक्ष, द्वितीय तल में 20 जनवरी को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। स्वरोजगार करने इच्छुक व्यक्ति इस शिविर में शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले लोगों के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, आवास, रोजगार, शिक्षा, बीमा, पेंशन और स्वास्थ्य जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। वहीं, राज्य सरकारें अलग और केंद्र सरकार अलग से कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे- किसानों के…
