Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाओं ने राजधानी में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से चुनावी घोषणा पत्र के अनुरुप मानदेय या फिर कलेक्टर दर पर मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर जिले से आंगनबाड़ी की महिलाएं राजधानी पहुंची हुई हैं। आंगनबाड़ी संघ का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा अपने चुनावी वायदे में सरकार आने पर नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर मानदेय की की घोषणा की गई थी जिसे आज…
नई दिल्ली : 26 जनवरी यानि हमारे संविधान लागू होने का दिन अब ज्यादा दिन दूर नहीं है। हर साल गणतंत्र दिवस के दिन हम अपने देश भर के उन शूरवीरों को याद करते हैं जिनका हमारी आजादी की लड़ाई में अहम योगदान था। इस दिन हमारे देश की सेना अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखाती है, साथ ही गौरव पथ जिसका नया नाम अब कर्तव्य पथ हो गया है वहां झांकी के द्वारा हमारे देश की उन ताकतवर मिसाइल की झलकियां भी दिखाई जाती है। इस साल और भी ख़ास होने वाला है क्योंकि इस बार इतिहास में पहली…
दुर्ग : जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा रोड स्थित मकान में छत के ऊपर साफ-सफाई करने के दौरान तीन महिलाएं मकान के ऊपर से गुजरे 11 केवी का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो की अस्पताल में उपचार जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि आज सुबह 11.30 बजे के करीब उम्दा रोड स्थित भिलाई 3 क्षेत्र में तीन महिलाएं कमल जैन की छत पर साफ-सफाई का काम कर रही थी, परंतु ऊपर से…
रायपुर : पुरानी पेंशन बहाल योजना को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। कैबिनेट में लिए गए फैसले पर वित्त विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद अब यह तय हो गया है कि 1 अप्रैल 2022 से ही ops प्रभावशील होगा। जो नए प्रावधान बनाए गए हैं उसके तहत 1 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 तक नियुक्त हुए शासकीय सेवकों को एनपीएस और OPS में से किसी एक योजना का चुनाव करने का विकल्प दिया जाएगा। यदि कर्मचारी O.P.S. की योजना का चुनाव करता है तो उसे अब तक मिले शासकीय अंशदान और उसमें…
रायपुर : राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में 16 जनवरी की देर रात दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। इस घटना के 24 घंटे भीतर ही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। वहीँ अब इतने दिनों बाद पुलिस ने हत्याकांड की मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती वृद्धि साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मास्टर माइंड आरोपिया वृद्धि साहू घटना के बाद से लगातार फरार चल रही थी। इसी दौरान आज आरोपिया वृद्धि साहू के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। आरोपिया पूर्व में भी थाना आजाद…
कटनी : बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खूब चर्चा में हैं। नागपुर में हुए आयोजन छोड़कर भागने के आरोप के बाद मीडिया में काफी चर्चा में हो रही है। नागपुर के श्याम मानव ने आरोप लगाया था कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा छोड़कर भाग गए हैं। वहीं बागेश्वर धाम पीठ के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को लेकर हिंदुओं से सबसे बड़े गुरू जगतगुरू स्वामी शंकराचार्य ने उचित ठहराया है। अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि नास्तिक लोग ही बागेश्वर धाम पर सवाल उठा रहे है।…
कांकेर : जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मुंहबोली बहन से दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह पूरी घटना 15 जुलाई 2022 की है। उस वक्त 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर पर अकेली थी। तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी 18 वर्ष, जिसे छात्रा राखी भी बांधा करती थी। वह घर में आया था। बताया गया कि घर आने के बाद लड़के ने पहले नाबालिग से…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मुद्दा छाया हुआ है। आरक्षण विधेयक पर सवाल पूछा तो राज्यपाल अनुसुइया उइके कहा- अभी मार्च तक का इंतजार करिए, इतना कहकर फौरन राज्यपाल राजभवन के लिए रवाना हो गईं। वहीं राज्यपाल के आरक्षण विधेयक पर फिलहाल साइन नहीं करने के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मार्च तक क्यों इंतजार करना चाहिए, मार्च में कौन सा मुहूर्त निकलने वाला है। भाजपा के इशारे पर विधेयक को रोका जा रहा है। सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग डबल इंजन सरकार की बात करते हैं। 2014 से…
नई दिल्ली : देश आज (23 जनवरी) पराक्रम दिवस माना रहा है। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों का नामकरण करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नेताजी को समर्पित स्मारक के एक मॉडल का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया। सरकार ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए 2021 में पराक्रम दिवस के रूप में घोषित…
नई दिल्ली : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगातार हो रहे जुबानी हमलों के बीच अब कई धर्मगुरू और कई राजनीतिक दल उनके समर्थन में उतर आए है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिल रही लगातार चुनौतियों के बीच अब मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने उनके समर्थन में बड़ा बयान दे डाला है। उन्होंने कहा कि जो लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे हैं वो केवल और केवल देशद्रोही हैं। वह बोलीं जब-जब राष्ट्र द्रोहियों को कष्ट होगा कि सनातन दृढ़ता से मजबूती से खड़ा है। तब…
