Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
झारसुगुड़ा : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार दोपहर करीब एक बजे जानलेवा हमला हुआ। उन्हें ड्यूटी में तैनात एक ASI ने गोली मार दी। घटना के दौरान मंत्री झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने में दो गोली मार दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। जहां…
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में एक मकान में युवकी की बुरी तरह से जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि घर में मृतक और उसके 2 अन्य भाई साथ ही रहते थे। एक दिन पहले तक तीनों भाईयों को एक साथ पड़ोसियों ने देखा था। लेकिन घटना के बाद से ही दोनों भाई फरार हैं। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। रायगढ़ जिला के जूट मील थाना क्षेत्र में ये घटना सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि जूट मील थाना…
arif mohammad khan : हिंदू कॉन्क्लेव में बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान – मुझे भी हिंदू कहें
arif mohammad khan : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कहना है कि हिंदू एक धार्मिक शब्द नहीं है, यह भौगोलिक शब्द है। जो भी भारत में पैदा हुआ, देश में खाते-पाते, उन्हें हिंदू कहा जाना चाहिए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आर्य समाज की बैठक के दौरान कहा कि आपको मुझे एक हिंदू कहना चाहिए। मेरी आपके (आर्य समाज के सदस्यों) खिलाफ गंभीर शिकायत यह है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते? बता दें कि राज्यपाल आरिफ खान तिरुवनंतपुरम में उत्तरी अमेरिका के केरल हिंदुओं (केएचएनए) की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।…
रायपुर : राजस्व प्रकरणों की लेटलतीफी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने दो टूक निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर कार्रवाई होगी। इस बाबत चीफ सेक्रेटरी को मुख्यमंत्री ने सीधी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि राजस्व प्रकरणों में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तमाम राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटान के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिस तरह की देरी राजस्व प्रकरणों में हो रही है, वह किसी भी सूरत…
गरियाबंद : एक दिन के कलेक्टर रहे शैलेन्द्र की हालत हफ्तेभर से गंभीर है. पिता प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है मामला छुरा ब्लॉक के ग्राम मेढकीडबरी का है, जहां प्रोजेरिया जैसी लाइलाज बीमारी से ग्रसित 17 साल का शैलेंद्र पा फ़िल्म के मुख्य किरदार की तरह दिखता है. उसकी इच्छा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रशासन ने 2021 में एक दिन का कलेक्टर बनाया था. सेडो कलेक्टर बनने के बाद शैलेन्द्र को भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री ने राजधानी बुलवाया था. लेकिन कुछ दिन के पूछ-परख के बाद…
Bank Holidays in February 2023 : आरबीआई हर महीने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। ऐसे में ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। फरवरी में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. दरअसल फरवरी महीने के केवल 28 दिनों में से 10 दिन बैंक क्लोज रहेंगे। त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में कई बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। देश में बैंकों की इस साल कई दिन छुट्टियां पड़ेंगी। बैंकों की छुट्टियां इस पर भी निर्भर करती हैं कि उसकी शाखा किस राज्य में है। कुछ छुट्टियां केवल राज्यवार ही होती हैं जबकि कुछ राष्ट्रीय स्तर…
कोरबा : पटना से कोरबा आ रही राजधानी बस मवेशी से टकराकर पलटी गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं । कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ है । आपको बता दें कि इस हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं । फिलहाल मार्ग पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव के कार्य में जुट गई है।
पेंड्रा : प्रदेश में इन दिनों हत्या, चोरी डकैती जैसे वारदात काफी ज्यादा सामने आने लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने अपनी ही पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। दरअसल, यह मामला बचरवार गांव का है, जहां मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया और इसके बाद फरार हो गया। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही…
कांकेर : सरकार की लाख हिदायत के बावजूद कुछ गैर जिम्मेदार कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला कांकेर के अंवारी में देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी को अंवारी के आंगनबाड़ी केंद्र में झंडोत्तोलन तो किया गया, लेकिन झंडोत्तोलन के बाद यहां के जिम्मेदार लोग तिरंगे को उतारना ही भूल गए। आलम यह है कि 3 से 4 दिन गुजर जाने के बावजूद अब भी तिरंगा उसी तरह दिन-रात फहर रहा है। नियम के मुताबिक झंडोत्तोलन के बाद सूर्यास्त के पहले उसी दिन झंडा को उतारा जाना था, लेकिन कई दिन…
नई दिल्ली : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है. उन्हें गांधी चौक के पास कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है. नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. https://twitter.com/tweet_sandeep/status/1619602088639741952?s=20&t=sOCeeVajFcUBnmhEPXbe_A
