Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
बिलासपुर : शराबी शिक्षक पर गाज गिरी हैं। शिक्षक पर दिन शराब के नशे में स्कूल आने के आरोप लगे थे। वहीं पढ़ाई भी नही करवाते थे। मामला तखतपुर ब्लॉक का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला समडील में सहायक शिक्षक के पद पर रमेश कुमार विश्कर्मा पदस्थ है। वे आये दिन शराब पीकर स्कूल जाते है। और बच्चों को भी पढ़ाई नही करवाते। उनके शराबखोरी के खिलाफ गांव के सरपंच व ग्रामीणों ने भी लिखित शिकायत की थी। साथ ही संकुल समन्वयक ने पूरे वाकये का प्रतिवेदन तखतपुर बीईओ को सौपा था। तखतपुर बीईओ ने…
अंबिकापुर : शहर के मणिपुर चैकी क्षेत्र के मठपारा में अज्ञात चोरो ने एक कांग्रेस नेता के सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर सहित 14 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि चोरों ने पीछे के रास्ते से एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर घर में घुसे थे। पुलिस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। बता दें कि युकां प्रदेश प्रवक्ता विष्णु सिंहदेव का शहर के मठपारा में दोमंजिला मकान है। 27 जनवरी को वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने पैतृक निवास बलरामपुर जिले के शंकरगढ़…
रायपुर : युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। 15 से 40 आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने 51 पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन कर रॉक बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी। तबला, हारमोनियम के साथ चिकारा,लबाडा, मृदंग जैसे वाद्य यंत्रों के वादन से आधुनिकता के साथ पारंपरिकता की जुगलबंदी दिखाई दी।
बिलासपुर : बिलासपुर में 36 मॉल स्थित तंत्रा बार में दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट कर डांस कर रही लड़कियों पर बदमाश लड़के लात मारने लगे, जिसके बार में जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की और विवाद के बाद लड़के और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए, तब बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मध्यनगरी चौक निवासी आशीष कश्यप पिता मनोज कश्यप (27) फूल व्यावसायी है। बीते शनिवार की रात वह अपने दोस्त आकाश दुबे के जन्म दिन पर पार्टी मनाने के लिए 36 मॉल…
कवर्धा : कांस्टेबल की सड़क किनारे लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना कवर्धा के कुसुमघटा की बताई जा रही है। हालांकि यह हादसा है या हत्या? इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है । आरक्षक का नाम मिलेश यादव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिलेश यादव ड्यूटी के लिए निकला हुआ था, लेकिन उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक मिलेश यादव पांडा तराई थाने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित मनी लांड्रिंग और कोयले पर लेवी वसूली मामले ईडी ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ 178 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। चार्जशीट में 17 करोड़ की लेवी वसूली का आरोप लगाया गया है। इस चार्जशीट में सौम्या, निखिल चंद्राकर, एस एस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक और राजेश चौधरी समेत कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया समेत 10 आरोपियों के नाम शामिल हैं। चालान पर अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश चालान में सभी 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 178 पन्नो का…
बालोद : बालोद जिला में कालेज छात्राओं के बीच मारपीट का विडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। जिले के एक बड़े कॉलेज में अचानक दो युवतियों में जमकर लात घुसे चलने लगे. कॉलेज में जैसे ही इन दोनों को लड़ते देखा तो दोनों युवतियों को छुड़ाने के लिए लड़के सामने आए. लेकिन बहुत देर तक दोनों में झगड़ा चलता रहा और लात घुसे चलते रहे. दोनों एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारते रहे. बाद में दोनों ने अपनी गलती मानते हुए प्रिंसिपल से माफी मांगी।वीडियो बीते मंगलवार का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में ये वीडियो…
रायपुर : आपने अगर कभी न कभी यात्रा किया है। तो यह अनाउंसमेंट सुनी ही होगी। यात्रीगण कृपया ध्यान दें… से होकर गुजरने वाली यात्री गाड़ी विलंब से चल रही है। आपको हो रही असुविधा के लिए खेद है। इसके जगह अब छत्तीसगढ़ के लोगों को यह मान लेना चाहिये। यात्रीगण कृपया ध्यान दें …केद्र सरकार से होकर गुजरने वाली यात्री गाड़ी छत्तीसगढ़ से होकर नहीं गुजरेंगी। आपको हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है। केन्द्र आखिर कब तक छलता रहेगा। आखिर इसका अंत कब होगा। पिछले एक सालों में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लगभग 3000 हजारों ट्रेनों को…
रायपुर : इस्कॉन के युवा शाखा, Center for Heritage of Indian Culture and Education (CHOICE) के साथ मिलकर Revival Club, NIT रायपुर ने रविवार, 29 जनवरी को VIP रोड के पास मधुबन फार्म में एक आध्यात्मिक शिविर “संकल्प” का आयोजन किया। जिसमें NIT रायपुर के 150 छात्रों ने भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं के आध्यात्मिक और चारित्रिक विकास के महत्व को समझाना तथा समाज में व्याप्त अध्यात्म से संबंधित भ्रांतियों को चर्चा के द्वारा सुलझाना था। NIT के ही वरिष्ठ छात्रों द्वारा इस शिविर में सामुहिक चर्चा, ‘इन्टरनेट और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव’ पर ड्रामा, फिल्म सत्र,…
नई दिल्ली : आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में 1675 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए 10वीं पास युवा 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। सैलरी 18 हजार से 56 हजार के बीच होगी। इच्छुक उमीदवार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पढ़ें नीचे पूरी डिटेल… कुल वैकेंसी – 1675 पद सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (SA/EXE) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल महत्वपूर्ण तारीख नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 28-01-2023 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 17-02-2023 आयु सीमा उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। इस सरकारी नौकरी में Tier-I & Tier-II Exam में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का…
