Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। झीरम घाटी के नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित कई नेता और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो गए थे। झीरम घाटी शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में बघेल ने कहा है कि झीरम घाटी के शहीदों और विगत वर्षों में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में वर्ष 2020 से 25 मई…
महिला समूह को हुआ 3 लाख 50 हजार रूपये की शुद्ध आमदनी, सदस्यों ने खरीदे सोने के आभूषण सहित अन्य सामग्री बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : जिले के जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम मानाकोनी के गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण करनें वाली भारत माता वाहिनी समूह की महिलाएं लगातार लाभ अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। गौधन न्याय योजना के तहत महिला समूह ने लगभग 38 सौ क्विंटल गोबर खरीद कर 12 सौ 50 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया है। इस 12 सौ 50 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट जिसकी मूल्य लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये है।…
रायपुर : ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से कटक जिले में मंगोली के पास बैरियर में अवैध वसूली तथा मारपीट की शिकायत मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से संपर्क किया। सक्ती के अधिकारियों ने ओडिशा के अधिकारियों से कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्जकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद कटक जिले के अतरगढ़ थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि मल्दा छत्तीसगढ़ की कृष्णलीला मंडली के सदस्य रामेश्वरम यात्रा के लिए निकले थे। भुवनेश्वर के नंदन कानन घूमने के…
गोरेला पेंड्रा मरवाही : लगता है इन दिनों अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। अब चोर पुलिसकर्मियों को ही निशाना बनाने लगे हैं। सब इंस्पेक्टर रोहित खूंटे के मोटरसाइकिल को चोरों ने निशाना बना दिया। हालांकि घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन अब सब इंस्पेक्टर ने इस मामले में FIR दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर रोहित खूंटे मरवाही थाने में पदस्थ है। रोहित खूंटे के घर से चोरों ने बाइक पार कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना के एक माह बाद सब इंस्पेक्टर ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है। सब…
रायपुर : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में संविदा कर्मचारियों के वेतन और अन्य मदों के लिए राज्य सरकार ने बजट जारी कर दिया है। डीपीआई ने बजट जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना भेज दी है। दो अलग-अलग मांग संख्या के आधार पर कुल 20750. 00 करोड़ का आवंटन जारी कर दिया है। जिलावार आवंटन संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन अनुदान और अनुदान के तहत जारी किया गया है।
मेष राशि : किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप विचार करेंगे। घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी। छात्रों के लिये आज का दिन ठीक रहने वाला है। स्कन्द माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। वृष राशि : आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव…
रायपुर : छत्तीसगढ़ वन विभाग में हाल ही में मानव-हाथी द्वंद को नियंत्रित करने के लिए दिशा निर्देश बनाए हैं, अवर सचिव के दस्तक किये हुए दस्तावेजों से स्पष्ट होता है कि शासन ने इनका अनुमोदन कर दिया है। इन दिशा निर्देशों में हुई गंभीर गलतियों की तरफ रायपुर के नितिन सिंघवी ने ध्यानाकर्षण करते हुए वन मंत्री को पत्र लिखकर इसके प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में कुछ गलतियों को बताया गया है:- 1.नर हाथी को पुरुष और मादा हथनी को महिला लिखा गया है। 2.हाथी से बचने के लिए आदर्श दूरी 250 मीटर बताई…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक और अफसर सक्रिय राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में मिली जानकारी अनुसार विशेष सचिव स्तर के अफसर नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। कहा जा रहा है कि टेकाम भाजपा का दामन थाम सकते हैं। आईएएस के 2008 बैच के अफसर नीलकंठ टेकाम कोंडागांव कलेक्टर रहे हैं। वो संचालक कोष एवं लेखा के पद पर हैं। मंत्रालयीन सूत्रों के मुताबिक टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। तीन महीने की…
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के चर्चित कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री अब Y श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। धमकी मिलने के बाद पीठाधीश्वर महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस के कानून व्यवस्था और सुरक्षा आईजी की तरफ से आदेश जारी किए गए। इस संबंध में सभी राज्यों को भी पत्र लिखा गया है। बता दें बिहार के आईपीएस ने धीरेद्र कृष्ण शास्त्री को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की थी। इस संबंध में आईपीएस अरविंद पाडेय ने ट्वीट किया…
रायपुर : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशनआयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 835 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। जनसामान्य को इसके प्रति जागरूक करने आज पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन…
