Author: Amrendra Dwivedi

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया हैं. राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस आशाय के आदेश जारी किये हैं. रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा जारी आदेश अनुसार राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना प्रभारी लखनलाल पटेल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए आगामी आदेश पर्यंत अस्थाई रूप से यातायात में पदस्थ किया गया है. उनके स्थान पर विनीत दुबे को कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया हैं.

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में भू माफियाओं के आतंक का स्तर काफी बढ़ गया है। आरोपी दल और बल के साथ अपनी ताकत की आजमाइश कर रहे हैं और दूसरों की जमीन को हथियाना हो या उस पर अवैध खनन करवाना हो, सब काम धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिलासपुर से… जहां खुद की जमीन पर अवैध खनन रुकवाना भू स्वामी को महंगा पड़ गया। दरअसल, पीड़ित अविनाश आहूजा नामक शख्स की फरहदा ग्राम में एक निजी जमीन है। पीड़ित को सूचना मिली की उनकी जमीन पर कुछ लोग अवैध खुदाई कर रहे हैं…

Read More

कोरबा : जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक 30-40 यात्रियों को लेकर एक बस कोरबा से बांगो जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 1 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिसकी हालत नाजुक हैं। जानकारी के मुताबिक…

Read More

रायपुर : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जन समस्या को लेकर नगर निगम जोन 1 कार्यालय का घेराव किया. रहवासी समेत प्रदर्शनकारी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्र हुए हैं. जिसमें पीएम आवास, मकान का पट्टा, रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट, तालाबों का सौंदर्यीकरण, वृद्ध पेंशन, प्रोपर्टी टैक्स जैसी समस्याओं को लेकर हल्ला बोल किया गया है. राजधानी में शाहरवासियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम जोन 1 कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी देखें को मिला. वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोग…

Read More

रायपुर : आज झीरम घाटी में हुए हमले को पुरे 10 साल हो गए हैं, झीरम कांड की जांच को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस दिन केंद्र में हमारी सरकार बनेगी, उस दिन दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहले रमन्ना का नाम था, बाद में 2014 में प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया, लेकिन आश्चर्यजनक ढंग से रमन्ना का नाम नहीं था. मोदी सरकार रमन्ना और गणपति को क्यों बचा रही है? उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के खासमखास…

Read More

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल प्लांट के पास चिराईपानी गांव के सरकारी स्कूल में 8 साल के बच्चे की लाश मिली है. प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का बताया जा रहा है. पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक बालक उसी स्कूल का छात्र था. जानकारी के मुताबिक बच्चा कल से लापता था. गुरुवार सुबह कुछ अन्य बच्चों ने उसकी लाश देखी तो तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मृतक छात्र के गले में चोट का निशान…

Read More

रायपुर : राज्य सरकार ने जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। ये पद काफी वक्त से खाली थे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से 12 जिलों के लिए सदस्यों की नियुक्ति की है। जिन जिलों के लिए सदस्यों की नियुक्ति की गयी है, उसमें रायपुर, दुर्ग, कांकेर, जांजगीर चांपा, कवर्धा, बेमेतरा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिला शामिल है। जारी अधिसूचना के मुताबिक ये नियुक्ति कार्यभार दिनांक से 4 सालों या 65 साल की आयु जो भी पहले हो, तक नियुक्त की गयी है।

Read More

रायपुर : हांगकांग में ‘द एसेट ग्रुप’ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “द एसेट ट्रिपल-ए अवार्ड्स“ समारोह में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के “डिजिटल डोर नंबर“ प्रोजेक्ट को बेस्ट पेमेंट एंड कलेक्शन सॉल्यूशन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। एक भव्य समारोह में “द एसेट ग्रुप“ के एडिटर एंड चीफ डेनियल वाय. यू. द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लि. को अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्मार्ट सिटी के एडिशनल एमडी उज्जवल पोरवार ने यह सम्मान ग्रहण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के डीडीएन प्रोजेक्ट को मिले “द एसेट ट्रिपल-ए अवार्ड्स“ का आयोजन ‘द एसेट ग्रुप’ द्वारा प्रत्येक…

Read More

रायगढ़ : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ अबिनाश मिश्रा ने जनपद पंचायत तमनार ग्राम पंचायत देवगढ़ के पंचायत सचिव मालिकराम राठिया को मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण पेंशन संबंधी कार्य, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं राशन कार्ड संबंधी कार्य प्रभावित होने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत तमनार निर्धारित किया गया है। चिकित्सा विशेषज्ञ, डॉक्टर, डिमांस्ट्रेटर एवं स्टॉफ नर्स भर्ती रायगढ़, 24 मई 2023/ जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत विकासखण्ड…

Read More

बिलासपुर : कमिश्नर डॉ. संजय अलंग इस बार 31 मई को कोरबा में कलेक्टर्स कांफ्रेंस लेंगे। कोरबा के सतरेंगा रिसॉर्ट में सवेरे 11 बजे से बैठक शुरू होगी। संभाग में शामिल जिले-बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, मुंगेली तथा जीपीएम जिले के कलेक्टर व जिला पंचायत के सीईओ बैठक में शामिल होंगे। संभाग स्तरीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस के लिए निर्धारित एजेण्डों में राजस्व न्यायालयों की स्थिति, राजस्व रिकार्डों के शुद्धता, भू-राजस्व एवं विविध राजस्व संबंधी पंजियों का संधारण, भू-राजस्व एवं विविध राजस्व की वसूली, आर.आर.सी. वसूली, विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक, जल जीवन मिशन, सड़क मरम्मत कार्य, वर्ष 2022-23 के बजट…

Read More