गोरेला पेंड्रा मरवाही : लगता है इन दिनों अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। अब चोर पुलिसकर्मियों को ही निशाना बनाने लगे हैं। सब इंस्पेक्टर रोहित खूंटे के मोटरसाइकिल को चोरों ने निशाना बना दिया। हालांकि घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन अब सब इंस्पेक्टर ने इस मामले में FIR दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर रोहित खूंटे मरवाही थाने में पदस्थ है। रोहित खूंटे के घर से चोरों ने बाइक पार कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना के एक माह बाद सब इंस्पेक्टर ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है। सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया है, पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

