Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CM रेखा गुप्ता पर थप्पड़ मारने की कोशिश, हिरासत में आरोपी
    नई दिल्ली

    CM रेखा गुप्ता पर थप्पड़ मारने की कोशिश, हिरासत में आरोपी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ है. यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास कैंप ऑफिस में आम जनता की शिकायतों को सुन रही थीं. इस अप्रत्याशित हमले ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीएम कार्यालय के अनुसार वे ठीक हैं, उन्होंने बताया है कि उनके कार्यक्रम रद्द नहीं होंगे. हालांकि जैसे ही यह हमला हुआ, मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया.

    जनसुनवाई को दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर बुधवार को अपने आवास पर ‘जनता सुनवाई’ आयोजित करती हैं, जहां वे सीधे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं. आज के कार्यक्रम में भी भारी भीड़ थी. मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से मिल रही थीं, तभी सुबह साढ़े आठ बजे करीब एक व्यक्ति ने उनके पास आने का प्रयास किया. उसने कुछ पेपर फेकें और थप्पड़ मारने की कोशिश की. सीएम दफ्तर में पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस व्यक्ति ने अचानक मुख्यमंत्री की ओर कुछ कागजात फेंके और मारने की कोशिश की. हालांकि, मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन में आकर उन्हें बचा लिया. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई

    सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत दबोचा : सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को दबोच लिया. उसकी उम्र 41 वर्ष के आसपास है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया कि वह अपनी एक निजी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से नाराज था, जिसका समाधान नहीं हो रहा था. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ जारी है. इस हमले के बाद मुख्यमंत्री को तुरंत उनके निजी चैंबर में ले जाया गया. एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. हालांकि, डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है.

    मंत्री सिरसा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग : दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर जो हमला किया गया उसकी हम निंदा करते हैं. मुख्यमंत्री हमेशा दिल्ली के लोगों की चिंता करती रहती हैं. उनके लिए लगातार अच्छे फैसले ले रही है. यही विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है. उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

    Post Views: 670
    Apradh breaking news Cg news chhattisgarh Cm Cm rekha Crime Hadsa Hamla Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Nai Delhi Raipur Rekha Gupta Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- राशनकार्ड बनवाना और उसमें परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाना बड़ा मुश्किल काम होता…

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.