Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » लूटेरी दुल्हन गैंग के साथ गिरफ्तार, कभी शीला बन जाती तो कभी ममता, ऐसे देती थी अंजाम
    जुर्म

    लूटेरी दुल्हन गैंग के साथ गिरफ्तार, कभी शीला बन जाती तो कभी ममता, ऐसे देती थी अंजाम

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा:- युवक को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले चार आरोपितों को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपितों एक तरह का दुल्हन गैंग बना रखा था। इनके गिरोह के संपर्क में कुछ शातिर युवतियां भी हैं, जो दुल्हन बन शादी के नाम पर रुपये लेती थीं और फिर मौका देखकर गहने लेकर फरार हो जाती थीं। हरियाणा के पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल आरोपितों के पास से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

    पकड़े गए आरोपितों की पहचान एम्स इलाके के बहरामपुर नौका टोला निवासी समसुद्दीन, झंगहा के पांडेय टोला निवासी रेश्मा पत्नी सुभाष, पिपराइच के नौसढ़ बटीला निवासी ममता और यहीं की बुद्धि पुत्री गोबरी के रूप में हुई। 22 अप्रैल 2024 को हरियाणा के रोहतक सदर इलाके के मकडौली कला निवासी सुरेंद्र कुमार ने गीडा थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि शादी के लिए हरियाणा की कुलदीप कौर और राजेश के साथ गोरखपुर आए थे। शादी के नाम पर लड़की के घरवालों को देने के लिए 1.20 लाख रुपये नकद लिए । 20 अप्रैल नौसड़ के पास लड़की दिखाने के लिए बुलाया। वहां चांदनी के साथ शीला पांडेय व भीम पांडेय पहुंचे और बातों में उलझाकर रुपये-कपड़े लेकर गायब हो गए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक गिरोह लड़कियों को शादी के नाम पर हरियाणा में बेचने और शादी के नाम पर ठगी का काम करता है। इसके बाद ही पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    हरियाणा के पीड़ित ने चांदनी और शीला को नामजद किया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार की गई बुद्धि ने ही अपना नाम चांदनी बताया था और ममता ने खुद को शीला पांडेय बताया था। बचने के लिए आरोपितों ने अपना नाम बदल लिया था, लेकिन पुलिस ने जांच कर गिरफ्तारी कर ली। घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

    Post Views: 355
    Aaropi Arrested Bahrampur breaking news Gang Giraftar Gorakhpur Hindi Khabar Hindi News Jhangaha Latest Khabar Latest news Lut Luteri dulhan Nauka Today khabar Vihar दबंग राजधानी हरियाणा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.