Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026

    प्यार के लिए बदला जेंडर, दो लड़कियों ने की शादी, एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दो दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज, परीक्षाएं भी स्थगित, शिक्षा मंत्री ने जारी किया छुट्टी का आदेश
    ब्रेकिंग न्यूज़

    दो दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज, परीक्षाएं भी स्थगित, शिक्षा मंत्री ने जारी किया छुट्टी का आदेश

    DabangBy DabangMarch 2, 2026Updated:March 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कड़े कदम उठाए हैं। श्रीनगर के संवेदनशील इलाके लाल चौक को प्रदर्शन के मद्देनज़र सील कर दिया गया है और आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इस बीच शिक्षा विभाग ने भी बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री साकिना इटू ने घोषणा की है कि घाटी के सभी स्कूल और कॉलेज अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह एहतियात के तौर पर लिया गया है।

    दो दिन की छुट्टी का ऐलान

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज दो दिन बंद रखने का फैसला किया है। दरअसल प्राथमिक स्तर के स्कूल 2 मार्च 2026 से दो महीने से अधिक चले शीतकालीन अवकाश के बाद दोबारा खुलने वाले थे। लंबे इंतजार के बाद बच्चों और अभिभावकों को स्कूल खुलने की उम्मीद थी लेकिन ताजा हालात को देखते हुए कक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।

    जम्मू में भी शिक्षण संस्थान बंद

    वहीं जम्मू शहर में भी 2 मार्च को सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शिया समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम तथा विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हाल के अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के विरोध में निकाले जाने वाले मार्च और धरनों के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

    Post Views: 220
    breaking news Government Government chhutti Hindi Khabar Hindi News Holi festival Holi holiday Jammu Kashmir Latest Khabar Latest news Prasasan School School holiday news School news Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026

    प्यार के लिए बदला जेंडर, दो लड़कियों ने की शादी, एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    By DabangJune 1, 20260

    लुधियाना (पंजाब):- सीवरेज और गटर की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार…

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026

    प्यार के लिए बदला जेंडर, दो लड़कियों ने की शादी, एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन

    June 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

    June 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.