Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » एयर इंडिया विमान हादसा, प्लेन क्रैश के बाद सवार सभी 242 लोगों की मौत
    हादसा,

    एयर इंडिया विमान हादसा, प्लेन क्रैश के बाद सवार सभी 242 लोगों की मौत

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एयर इंडिया विमान हादसा, प्लेन क्रैश के बाद सवार सभी 242 लोगों की मौत

    अहमदाबाद:- एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है. इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी. एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे. बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे. हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है. उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी.

    हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है. भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी. हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी. अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में विमान हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की संभावना बेहद कम लग रही है. उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी और उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा है. कमिश्नर मलिक ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं.

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संवेदना संदेश भेजते हुए इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि रूस इस कठिन घड़ी में भारत के साथ खड़ा है और हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है.

    अहमदाबाद एयरपोर्ट फिर से चालू कर दिया गया है. विमान हादसे के बाद कुछ देर के लिए एहतियातन उड़ानों को रोका गया था, लेकिन अब रनवे और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच के बाद एयरपोर्ट को फिर से संचालन के लिए खोल दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुविधाएं और उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं, और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है.

    Post Views: 735
    Air India plane accident all 242 people on board died after the plane crash breaking news Cg news chhattisgarh Hafsa Latest Khabar Latest news Maut Plane crash Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    By DabangMay 8, 20260

    झालावाड़ :- जिले से एक बेहद ही दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.