Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » कवर्धा विवाद के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाये गये, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कवर्धा विवाद के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाये गये, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : कवर्धा के लोहारीडीह विवाद के बाद राज्य सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव को हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। वहीं राजेश अग्रवाल को कवर्धा का नया एसपी बनाया गया है। राजेश अग्रवाल अभी बलरामपुर रामानुजगंज के एसपी है। वहीं बैकरवैभाग को रामानुजगंज का एसपी बनाया गया है।

    मुख्यमंत्री विष्ण देव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 655
    # latest news Apradh BJP breaking news Ceime Cg Latest News Cg news chhattisgarh Collector Helth Hindi Khabar Hindi News Jachh Jurm Kabirdham Karobar Kawardha Latest Khabar Latest news Latest News In CG Loharidih Police Political Raipur Rajya Sarkar S. P. Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Dhamtari

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    By DabangMay 25, 20260

    धमतरी:- धमतरी शहर के सोरिद स्थित बागतराई ट्रेंचिंग ग्राउंड में सोमवार को अचानक भीषण आग…

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026

    नौकरानी संग सेक्स करते पकड़ा गया पति, पत्नी के नाक मे किया था दम, टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.