Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    CG: दुष्कर्म का आरोपी पुलिसवाला गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला की शिकायत पर एक्शन

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » नगर निगम में जल्द बनेगी नई कैबिनेट, इन विभागों पर रहेगा खास फोकस…
    छत्तीसगढ़

    नगर निगम में जल्द बनेगी नई कैबिनेट, इन विभागों पर रहेगा खास फोकस…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 15, 2025Updated:March 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की घोषणा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। महापौर मीनल चौबे के शहर से बाहर होने के कारण यह प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए टल गई थी, लेकिन अब उनके शनिवार, 15 मार्च को रायपुर लौटने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो एमआईसी के 14 पार्षदों के नामों की विभागवार सूची तैयार करने की कवायद तेज हो गई है, और संभवतः सोमवार, 17 मार्च को इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

    निगम एक्ट के अनुसार सभापति चुनाव के सात दिनों के भीतर एमआईसी की घोषणा जरूरी है, लेकिन महापौर की अनुपस्थिति के चलते यह समयसीमा प्रभावित हुई। महापौर के करीबियों का कहना है कि विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद ही सभी नामों पर आम राय बनाई गई है। खास बात यह है कि एमआईसी की घोषणा के तुरंत बाद मार्च के अंत तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले बजट की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी, जिससे निगम की नई टीम के सामने चुनौतियां बढ़ेंगी।

    इन विभागों पर होगा जोर-
    एमआईसी में शामिल होने वाले विभागों में स्वास्थ्य एवं सफाई, पेयजल, लोक निर्माण, नगर निवेश और राजस्व विभाग को प्राथमिकता दी जा रही है। ये ऐसे विभाग हैं, जो हर नागरिक के जीवन से सीधे जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, महापौर ने इन विभागों के लिए सदस्यों का चयन करने से पहले उनके अनुभव और योग्यता की पूरी जानकारी शीर्ष नेतृत्व के साथ साझा की है।

    खासकर सफाई और पेयजल जैसे मुद्दे, जो सालभर चर्चा में रहते हैं, इनके लिए चुने गए सदस्यों को अपनी सक्रियता साबित करनी होगी। इसके अलावा, राजस्व विभाग के सामने टैक्स वसूली और दुकानों के किराए से जुड़े मामलों में बड़ी चुनौती होगी। एमआईसी के सदस्यों को न केवल नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना होगा, बल्कि निगम की आय बढ़ाने के लिए भी ठोस कदम उठाने होंगे।

    Post Views: 335
    Big Breaking Breaking breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    CG: दुष्कर्म का आरोपी पुलिसवाला गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला की शिकायत पर एक्शन

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    By DabangMay 24, 20260

    उत्तर प्रदेश:- मुरादाबाद ज़िले से एक रूह को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने…

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    CG: दुष्कर्म का आरोपी पुलिसवाला गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला की शिकायत पर एक्शन

    May 24, 2026

    CG: हैवान बना पिता, अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.