Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू
    Bilaspur

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    DabangBy DabangMay 18, 2026Updated:May 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक और डीएसपी बद्री नाथ मिश्रा के भाई पशुपतिनाथ (गुड्डू) मिश्रा के घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ ठेकेदार को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

    घटना के पीछे की जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद ‘प्रेमिका के सामने डांट’ और ‘ईगो हर्ट’ होने का है। प्रेमिका के सामने टोकना पड़ा महंगा आक्रोश में आकर किया जानलेवा हमला

    पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार सरस्वती स्टील में काम करने वाले एक कर्मचारी को मालिक गुड्डू मिश्रा ने वहीं रहने के लिए कमरा दिया था। रविवार को कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था और कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को दे गया था। वह दोस्त अपनी मंगेतर/प्रेमिका को लेकर उस सूने कमरे में पहुंच गया।

    जब मालिक गुड्डू मिश्रा वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। मिश्रा ने युवक को फटकार लगाते हुए कहा, “यहाँ इस प्रकार की गलत हरकतें नहीं चलेंगी।” उस वक्त तो युवक “अब नहीं आएंगे” कहकर अपनी प्रेमिका के साथ चला गया, लेकिन लड़की के सामने हुई इस बेइज्जती से उसका ‘ईगो’ बुरी तरह आहत हो गया। इसी आक्रोश में आकर उसने बदला लेने की खौफनाक साजिश रच डाली।

    “चाचा दरवाजा खोलो” कहकर खुलवाया गेट, फिर ताबड़तोड़ मार दिया चाकू अपमान का बदला लेने के लिए वह युवक देर रात करीब 10:30 बजे अपने कुछ साथियों और हाथ में धारदार चाकू लेकर वापस बन्नाक चौक पहुंचा। उसने गुड्डू मिश्रा के घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज दी— “चाचा दरवाजा खोलो।”
    जैसे ही गुड्डू मिश्रा ने पहचान की आवाज सुनकर दरवाजा खोला, आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू सीधे उनकी जांघ में घुटने के ऊपर लगा, जिससे खून का फव्वारा फूट पड़ा। चीख-पुकार मचने पर परिजन बीच-बचाव के लिए दौड़े। अगर घरवाले तुरंत नहीं आते, तो बदमाश उनकी जान भी ले सकते थे।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

    परिजनों का फूटा गुस्सा: “तारबाहर से सिरगिट्टी तक एक भी पुलिसवाला नहीं था” इस घटना के बाद घायल के परिजनों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि तारबाहर चौक से लेकर सिरगिट्टी चौक तक दूर-दूर तक पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं था।

    “असामाजिक तत्व इतनी दूर (तारबाहर डीपूपारा) से बिलासपुर पार करके सिरगिट्टी चाकू मारने पहुंच गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बदमाशों ने पहले बाकायदा रेकी की होगी। अगर सड़क पर पुलिस की चेकिंग होती, तो ये बदमाश हथियार के साथ रास्ते में ही दबोच लिए जाते और इतनी बड़ी घटना नहीं होती।”

    Post Views: 60
    Apradhi Bilaspur Bilaspur news breaking news CG Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Police Raipur Raipur news Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    By DabangMay 18, 20260

    बिलासपुर:- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात…

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.