उत्तर प्रदेश :- गोरखपुर जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. एक पति ने अपनी पत्नी को पहले बेहोश कर दिया और फिर बेहोशी की हालत में उसकी न्यूड फोटो-वीडियो बना लिए. जिसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों हड़प लिए.
पति, सास-ससुर और ननद पर आरोप
मामला जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की पहचान शाहपुर इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला डॉक्टर के रूप में हुई है. महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, बिना तलाक दूसरी शादी करने, ब्लैकमेल , मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
शादी के बाद दहेज़ के लिए करने लगे परेशान
महिला की शिकायत के अनुसार, महिला डॉक्टर की शादी 29 नवंबर, 2019 को छत्तीसगढ़ के रहने वाले डॉक्टर से हुआ था. शादी में करीब 50 लाख रुपए खर्च हुए थे. इसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल वाले परेशान करते थे. फॉर्च्यूनर कार मांग रहे थे. जब कार नहीं दिया तो वो लोग परेशान करने लगे. पति, सास-ससुर और ननद प्रताड़ित करते थे.
पति ने बेहोश कर बनाया वीडियो
इतना ही नहीं पति उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देता था और फिर इसके बाद न्यूड कर अश्लील वीडियो बना लेता था. वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगा. इसके बाद वीडियो दिखाकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा. डरा धमका कर फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए 32.50 लाख रुपए और 10 लाख रुपए ले लिए.
पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
इसी बीच महिला को पता चला पति का कई महिलाओं से संबंध था. इतना ही नहीं उसने दूसरी महिला डॉक्टर से शादी कर ली और कहने लगा दो पत्नी के साथ रहूंगा. जब इसका विरोध किया गया तो ससुरालवालों ने मार-पीटकर गले में रस्सी बांधकर पंखे पर टांग दिया. हालाँकि वो किसी तरह बच गयी. जिसके बाद महिला ने केस दर्ज कराई है. महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

