रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी। रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया।

सीएम ने सोशल मीडिया के जरिये लिखा – सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई।
आज़ादी की विरासत को सहेजने के संकल्प के साथ देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को हम सब नमन करते हैं।
स्वतंत्र भारत में सामाजिक स्वतंत्रता और समानता के लिए हमारे प्रयासों को और बल मिले, नफ़रत की हार व मोहब्बत की जीत की इसी कामना के साथ सबको इस शुभ दिन की पुनः बधाई।

