बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र में हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, वहीं दूसरा युवक बुरी तरह घायल है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बासागुड़ा थाना से मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस से गैस सिलेंडर उतारने दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी दरम्यान बासागुड़ा स्कूल के सामने हाईटेंशन तार इनके ऊपर गिरा। युवकों के हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों व सुरक्षा जवानों ने मदद कर बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां इलाज के दौरान वेंकटेश्वर अतकुरी की मौत हो गई। वहीं दूसरा ग्रामीण युवक हिमांशु बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे बासागुड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

