रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों राजनीति गरम है। चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा और कांग्रेस में जमकर ट्वीटर वार भी हो रहा है। कांग्रेस की तरफ से नये संसद भवन का उदघाटन प्रधानमंत्री से बजाय राष्ट्रपति से कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रपति को सम्मान देने के लिए संसद भवन का उदघाटन प्रधानमंत्री के बजाय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की मांग की है। वहीं भाजपा से कांग्रेस में आये वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। इन सब के बीच रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस की इस मांग को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ..
केंद्र में कई दशकों तक @INCIndia सत्ता में थी तब किसी आदिवासी समाज के व्यक्ति को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का दायित्व प्राप्त नहीं हुआ।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 22, 2023
आज जब माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश समानता और अंत्योदय के पथ पर अग्रसर है तब कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ उठ… https://t.co/ow466t4K5D
रमन सिंह के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटीले अंदाज में तंज कसते हुए योग और प्रणायाम की नसीहत दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि
स्मृति मनुष्य के जीवन संचालन का आवश्यक अवयव है, यदि इसमें कमी आने लगे तो योग और प्राणायाम की शरण में तुरंत चले जाना चाहिए, नकारात्मकता और कुंठा से दूर हो जाना चाहिए रमन सिंह जी।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 22, 2023
लोकतंत्र के लिए गौरव का विषय है कि दलित समुदाय से आने वाले आदरणीय के आर नारायण जी देश के राष्ट्रपति… https://t.co/v6HR38EOzP
इससे पहले राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट किया था
बिल्कुल ठीक कहा है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 22, 2023
भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है. यह जग जाहिर है. विश्व आदिवासी दिवस के दिन इन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया था. फिर भाजपा के सर्वोच्च आदिवासी नेता श्री नंद कुमार साय जी का अपमान किया.
महामहिम आदिवासी वर्ग से आती हैं, प्रथम नागरिक… https://t.co/dTYvpwcOjx
नंदकुमार साय ने लिखी है प्रधानमंत्री को चिट्ठी
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री @nandksai जी ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को पत्र लिखकर नए संसद भवन का लोकार्पण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी से करवाने की मांग की है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 22, 2023
बात हे अभिमान के
आदिवासी सम्मान के pic.twitter.com/V0RnL0uXa7

