बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य के विभिन्न प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए आज प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया था। इस दौरान सँयुक्त सचिव एस के दुबे एवं प्रभारी सहायक आयुक्त,सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंडे ने परीक्षा केंद्र में पहुँच कर जायजा लिया। संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंडे ने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए 28 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था जिसमें से 17 छात्र उपस्थित रहे। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी लुकेश पटेल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे। गौरतलब है कि प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए चयन परीक्षा का आयोजन पहली बार बलौदाबाजार में हुआ। पूर्व में इस परीक्षा का केंद्र रायपुर एवं बिलासपुर निर्धारित था।

