रायपुर : राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है जिसकी शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा रोहन कर की। आज प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंच गई है। आज उनके स्वागत में महापौर ऐजाज ढेबर ने एयरपोर्ट के पास पूरी की पूरी सड़क ही फूलों से पाट दी। आज के इस अधिवेशन के दूसरे दिन, आगामी चुनाव और अंतर्राष्ट्रीय मसलों पर मंथन होगा, कांग्रेस अध्यक्ष 10:30 बजे सम्बोधन करेंगे। साढ़े 11 बजे सोनिया गांधी का संबोधन होगा। दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक कांग्रेस अपनी रणनीति तैयार करेगी। देश की विदेश नीतियों पर चर्चा होगी, सेन्ट्रल एजेंसियों के सियासी इस्तेमाल पर बात चीत होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
