रायपुर :- अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई।छत्तीसगढ़ मौसम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- निधन की सूचना से स्तब्ध हूं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर दुख जताते हुए X पर लिखा,
भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।
सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले श्री कोर्सेवाड़ा जी का जाना हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।”

