पंजाब:- मानसा में एक पुलिसकर्मी ने अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं। इसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।परिवार पर गोलियां चलाने की घटना में पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत की मौत हो गई है। वहीं, उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और दूसरे बेटे दिलशान को गंभीर हालत में इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
मानसा के एसएसपी ने बताया कि यह घटना सुबह क़रीब 7 बजे की है। उनके मुताबिक़, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले की गहन जांच में लगी हुई है।
पुलिस के मुताबिक़, इस गोलीबारी में पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी हथियार का इस्तेमाल किया है।स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़, गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी की ड्यूटी मानसा के उपायुक्त (डीसी) के सुरक्षाकर्मी के तौर पर लगी थी।

