रायपुर:- आरंग थाना अंतर्गत ग्राम बीरबीरा में एक घर में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई. घर पर ही दोनों की लाश पड़ी हुई मिली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड और FSL की टीम मौके पर पहुंची. परिवार, पड़ोसियों और गांव वालों से पूछताछ की जा रही है.
बुजुर्ग दंपति की हत्या
65 वर्षीय मृतक का नाम सदासी राम साहू है. उनकी 62 वर्षीय पत्नी का नाम आसबाती है. दोनों पति पत्नी गांव में रहकर अपने 10 एकड़ जमीन में खेती किया करते थे. मृतक दंपति के दो लड़के रायपुर में रहते हैं. दो बेटी है. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है. दोनों बेटियां अपनी ससुराल में है.
रायपुर पुलिस कर रही जांच
ग्रामीण एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबीरा की घटना है. पुलिस को लगभग 12:30 बजे यह सूचना मिली कि वहां पर रहने वाले वृद्ध दंपत्ति की डेडबॉडी उनके घर में पड़ी हुई है. इस सूचना के आधार पर पुलिस वहां पर पहुंची.

