रायपुर :- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

