बिलासपुर:- करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर का नाम रौशन था और वह चांटीडीह का रहने वाला था. मृतक मजदूर टेंट हाउस संचालक के निर्देश पर होटल में टेंट लगाने का काम कर रहा था. टेंट लगाने के दौरान वो बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि मजदूर ने दम तोड़ दिया.
टेंट मजदूर की काम के दौरान मौत
मजदूर रौशन की मौत से नाराज उसके साथी और परिजन लापरवाही पर एक्शन लेने की मांग करने लगे. मौके पर पहुंचे मृतक मजदूर के परिजनों ने भी मुआवजे की मांग की. लोगों का आरोप था कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के चलते रौशन की जान गई. अगर सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था होती तो मजदूर की जान नहीं जाती. परिजन लगातार लापरवाही बरतने वाले लोगों को खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
कैसे हुए हादसा
मृतक मजदूर के साथियों ने बताया कि रौशन टेंट लगाने के लिए लोहे के पाइप पर कपड़ा बांध रहा था, इसी दौरान पास से गुजर रहे बिजली के वायर की चपेट में आ गया. करंट लगते ही साथी मजदूर रौशन को लेकर तत्काल सिस्म अस्पताल बिलासपुर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि यहां लाने से पहले ही मजदूरी की मौत हो चुकी है. सिम्स चौकी पुलिस ने मेमो भेजकर मामला सिरगिट्टी थाना पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है.

