रायपुर:- राज्य के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर आज बुधवार से महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए घोषित नई बिजली दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।
नई व्यवस्था के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अधिक भुगतान करना होगा, जबकि गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली महंगी कर दी गई है।
अग्रिम भुगतान पर मिलने वाली छूट कम कर दी गई
इसके साथ ही अग्रिम भुगतान पर मिलने वाली छूट कम कर दी गई है और विलंब से बिल जमा करने के नियमों में भी बदलाव किया गया है। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 0 से 100 यूनिट तक बिजली की दर 4.10 रुपये से बढ़ाकर 4.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है।
101 से 200 यूनिट तक की दर 4.20 से बढ़कर 4.50 रुपये
101 से 200 यूनिट तक की दर 4.20 से बढ़कर 4.50 रुपये, 201 से 400 यूनिट तक 5.60 से 6 रुपये, 401 से 600 यूनिट तक 6.60 से 7 रुपये तथा 600 यूनिट से अधिक खपत पर 8.30 रुपये की जगह 8.80 रुपये प्रति यूनिट देनी होगी।

