Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    June 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई
    Korba

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    DabangBy DabangJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा : – ऊर्जाधानी में रविवार रात को एक छोटी सी बात पर दो युवकों की जान पर बन आई. कोरबा शहर से लेकर बलगी मोड तक युवकों ने छोटी सी बात पर एक को बोलेरो से कुचलने का प्रयास किया. वहीं जब दूसरे युवक ने इसका विरोध किया तो बोलेरो सवार ने युवक के कनपटी पर पिस्तौल रखी और उसे अधमरा होने तक मारा. पीड़ितों में से एक एएसआई का बेटा है,जिसकी हालत गंभीर है.वहीं दूसरा युवक भी गंभीर रुप से घायल है.

    आदतन बदमाशों का नाम आ रहा सामने

    इस वारदात में पिस्टलनुमा हथियार का भी इस्तेमाल किया गया है. हवाई फायरिंग का भी आरोप घायल ने लगाया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रयास और लूट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की धर पकड़ करने का प्रयास जारी है. इस वारदात को अंजाम देने में कुछ आदतन बदमाशों का नाम भी सामने आ रहा है.

    कैसे हुआ युवकों में विवाद ?

    ये घटना रविवार दरमयानी रात एक से तीन बजे के बीच की है. सिटी कोतवाली थाना के अधीन मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर रात करीब 1 बजे कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ काले रंग की कार में मौजूद थे. इस दौरान यहां एक सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी और सड़क पर पूरी जगह होने के बावजूद काली गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए. इस दौरान सफेद गाड़ी सवार लोगों ने पहले से खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा.जिसे वहां खड़े युवकों ने मना कर दिया.विवाद के दौरान कार में बैठा एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र चंद्रमणि रात्रे(दादू) जैसे ही बाहर निकला और सड़क पर पहुंचा. उसे देखते ही सफेद गाड़ी चालक ने गाड़ी बढ़ाई और उसे ठोकर मारते हुए भाग गया.

    गाड़ी का पीछा करने गए दो युवकों के साथ मारपीट

    आनन-फानन में एक स्कूटी पर साहिल निर्मलकर के साथ अरविंद राठौर ने दोस्त को कुचलने वाले बोलेरो का पीछा करना शुरू किया. पीछा करते दोनों एनटीपीसी मार्ग से होते हुए बलगी के रास्ते पर चले गए. तब तक बोलेरो चलाने वाले आरोपी ने ड्राइव करते हुए ही अपने और भी दोस्तों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद स्कूटी सवार अरविंद राठौर को खींचकर सड़क पर गिराया जबकि निर्मलकर वहां से भाग निकला. अरविंद को कार में जबरन बिठाकर अपने साथ ले गए. कार में ही अरविंद के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि बलगी में एक स्थान पर ले जाकर करीब 25 से 30 की संख्या में लाठी-डंडा से लैस युवकों ने अरविंद पर हमला कर दिया. पिस्टलनुमा हथियार अरविंद की कनपटी पर टिकाया गया, हवाई फायरिंग की गई. अधमरा होने तक पीटने के बाद बदमाशों ने अरविंद को बलगी मोड़ के पास फेंक दिया.

    अरविंद ने होश में आने के बाद किया कॉल

    जानकारी के अनुसार अरविंद के पास दो फोन थे. इसमें से एक फोन की लूट हुई है, जबकि दूसरे फोन से अरविंद ने होश आने पर अपने साथियों को फोन पर इस घटना की जानकारी दी. अरविंद के दोस्त घटना स्थल पहुंचे और वहां से अरविंद को अपने चारपहिया में सवार कर बांकीमोंगरा थाना के लिए रवाना हुए. अरविंद को रात में ही कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी अस्पताल में एएसआई के पुत्र को भी भर्ती कराया गया है, जो फिलहाल आईसीयू में है. जिसे अब इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है.

    Post Views: 200
    Apradh Apradhi Arrested ASI breaking news CG Cg news Chakubaji Chhattisgadh chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Korba Korba breaking new Korba news Latest Khabar Latest news Police Raipur Raipur news Today big news Today breaking news Today crime news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026

    दहशत से तेज की धार तक: मोक्ष त्रिकोण और माँ दुर्गा का अट्टहास✍️ आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    By DabangJune 8, 20260

    बलौदा बाजार:- आर्थिक तंगी अब निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी।…

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    June 8, 2026

    दहशत से तेज की धार तक: मोक्ष त्रिकोण और माँ दुर्गा का अट्टहास✍️ आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.