नई दिल्ली :- आधुनिकता के इस दौर में लोग आगे बढ़ने की होड़ में इतनी तेजी से भाग रहे हैं कि हमें ना तो उन्हें मर्यादा की परहवा और ना ही रिश्तों की। रिश्तों की मार्यादा को लांघने का ऐसा ही एक मामला बिहार के वैशाली से सामने आया है, जहां नाना ने अपनी पोते की शादी मौसी से करवा दी। बताया जा रहा है कि दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे, जिसके बाद नाना ने दोनों की शादी करवा दी। मौसी और भांजे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मौसी के साथ संबंध बना रहा था भांजा
मिली जानकारी के अनुसार मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का है, जहां मौसी और भांजे की शादी कराई गई है। बताया जा रहा है कि वैशाली थाना क्षेत्र के रती भगवानपुर का रहने वाले भांजे और उसकी मौसी के बीच बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दो दिन पहले भगवानपुर स्थित रोहुआ गांव में अपने ननिहाल पहुंचा था। वहां घर वालों ने मौसी और भांजा को इश्क लड़ाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद घर में हंगामा मच गया। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग भी पहुंच गए। रिश्तों को ताक पर रखकर प्रेम संबंध बनाने से भड़के लोगों ने दोनों की पहले जमकर पिटाई की, फिर वहीं पर उनकी शादी करवा दी।
नाना ने करवा दी मौसी से शादी
यह घटना 2 जून की बताई जा रही है। सोमवार शाम को गोली मौसी से मिलने चोरी-छिपे पहुंचा था। रातभर वह अपनी मौसी के साथ रहा। गोलू के नाना जगलाल महतो को मंगलवार सुबह घर में किसी के घर के अंदर होने का शक हुआ। फिर नाना ने भांजे को मौसी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। नाना के देखते ही गोलू वहां से भागने लगा। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

