बिलासपुर :- रतनपुर में तालाब में कमल ककड़ी (ढेंस) निकालने के दौरान एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान करैहा पारा निवासी 43 साल के कैलाश केंवट के रूप में हुई है। वह रोजी-रोटी के लिए तालाब से कमल ककड़ी निकालकल बाजार में बेचता था। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रत्नेश्वर तालाब की है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को काम के दौरान तालाब के गहरे हिस्से में जाने से कैलाश का संतुलन बिगड़ गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से शव को निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मामले की जांच जारी है।

