रायपुर:- टिकरापारा थाना क्षेत्र के सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में हुई है। उसका आरोपी डोमेश्वर देवांगन के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
हमले में हुई मौके पर मौत
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अजय अग्रवाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

