बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हादसे का वार रहा. एक तरफ बिलासपुर जिले में तालाब में डूबने से 2 मासूम भाइयों की मौत हो गई. वहीं जगदलपुर में भी नेशनल हाईवे पर सड़क हादास हुआ जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई.
बिलासपुर की घटना
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा में शुक्रवार को एक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र ऋषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे. नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उनके साथ मौजूद निहाल घबराकर तत्काल गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी.
रेस्क्यू किया गया लेकिन…
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए तालाब पहुंचे. जोगीराम सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दोनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं. घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए.

