रायपुर :- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। दुर्ग स्थित गोल्डन गैस एजेंसी में खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में घरेलू व व्यवसायिक सिलिंडर की जब्ती की है।
लगातार शिकायतें मिलने पर पद्मनाभपुर स्थित गोल्डन भारत गैस एजेंसी की जांच के लिए खाद्य विभाग का विशेष दल रवाना हुआ। जांच में पाया गया कि एजेंसी के भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी थी। खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोल्डन भारत गैस एजेंसी की भागीदार फर्म के दो भागीदार हैं- मोहन लाल धुव्र और अंशुमन मढरिया। जांच दल ने स्टॉक का सत्यापन किया तो अंतर पाए जाने पर कई सिलेंडर जब्त किए गए।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किग्रा) – खाली 838 नग, भरे 48 नग
व्यावसायिक सिलेंडर (19 किग्रा) – खाली 63 नग
छोटे सिलेंडर (5 किग्रा) – खाली 22 नग
यह सभी सिलेंडर भागीदार अंशुमन मढरिया से जब्त किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी पाई जाने पर यह कदम आवश्यक था ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

